प्रसन्नता की बात है कि आठवें विश्व हिन्दी सम्मेलन के लिए विदेश राज्य मंत्री श्री आनन्द शर्मा ने तिथियों की विधिवत घोषणा की। सम्मेलन के लोगो और वैबसाइट का लोकार्पण किया।
8वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 13 से 15 जुलाई तक न्यूयार्क में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का विषय विश्व मंच पर हिन्दी रखा गया है।
वैबसाइट है--
http://www.vishwahindi.com/
सम्मेलन से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए कृपया वैबसाइट पर जाइए और अपनी सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।
धन्यवाद!
Saturday, April 28, 2007
Thursday, April 26, 2007
कवियित्री महादेवी वर्मा
दोस्तो,
हमारा पता है..
धन्यवाद के साथ.
-विज
कवियित्री महादेवी वर्मा पर एक लेख विकिपीडिया मे तैयार हो रहा है..उसके लिये महादेवी वर्मा से सम्बन्धित जानकारी और तस्वीरो की आवश्यकता है..यदि आप भेज सकेँ तो कृपया निम्नलिखित पते पर भेज देँ. सहयोग की आशा रहेगी.
हमारा पता है..
धन्यवाद के साथ.
-विज
Thursday, April 19, 2007
Monday, March 19, 2007
बेचैनी-एक कविता
कई दिनोँ से
पन्ने पलटे नहीँ
सारे सफेद से पड गये है...
कुछ धुँधले भी...
जैसे,
कभी कुछ लिखा ही न गया हो...
जाने कब रंगे जायेंगे..
लाल, पीली, नीली..
और हरी स्याही से...
कभी कुछ अख्स उभरते तो हैँ..
पर गड्ड-मड्ड हो जाते हैँ
एक पल मेँ...
कोई भी शब्द एक
सीधी लकीर पर नहीँ दौडते..
कभी कुछ चलते तो है..
पर थक-कर चूर हो
आधे रस्ते से वापस आ जाते हैँ..
मै इन्हे पकडना चाहता हूँ..
उँगलियो से इन्हे छूना चहता हूँ...
इन पर अपने निशान छोडना चाहता हूँ..
पर मेरे हाँथ लगाते ही यह
छुई-मुई से मुरझा जाते हैँ...
..
विज, मार्च 2007
http://www.vijendrasvij.com
पन्ने पलटे नहीँ
सारे सफेद से पड गये है...
कुछ धुँधले भी...
जैसे,
कभी कुछ लिखा ही न गया हो...
जाने कब रंगे जायेंगे..
लाल, पीली, नीली..
और हरी स्याही से...
कभी कुछ अख्स उभरते तो हैँ..
पर गड्ड-मड्ड हो जाते हैँ
एक पल मेँ...
कोई भी शब्द एक
सीधी लकीर पर नहीँ दौडते..
कभी कुछ चलते तो है..
पर थक-कर चूर हो
आधे रस्ते से वापस आ जाते हैँ..
मै इन्हे पकडना चाहता हूँ..
उँगलियो से इन्हे छूना चहता हूँ...
इन पर अपने निशान छोडना चाहता हूँ..
पर मेरे हाँथ लगाते ही यह
छुई-मुई से मुरझा जाते हैँ...
..
विज, मार्च 2007
http://www.vijendrasvij.com
Saturday, March 17, 2007
Saturday, March 10, 2007
Monday, December 25, 2006
Monday, December 04, 2006
एकल काव्य पाठ - डा. अशोक चक्रधर
दोस्तो,
Hope to see you there.
Programme Details:
Ekal Kayapath: Ashok Chakradhar
यह एक स्वर्णिम अवसर है कि आप डाक्टर अशोक चक्रधर की लुभावनी और् मनोहारी कविताएं जी भर कर सुन सकते हैं। ऐसा मौका चूकने का नहीं होता। अभी से इस कार्यक्रम में आने की मानसिकता बना लीजिए। मुझे उम्मीद है कि आठ दिसम्बर का यह काव्य-पाठ सुनकर आप कम से कम आठ महीने तक तरोताज़ा रहेंगे। अपने साथ किसी को भी ला सकते हैं। बस इतना है कि अच्छी सीट पानी हो तो समय से पन्द्रह मिनट पहले आना होगा। आशा है कि उस दिन आप के दर्शन होंगे।
नोट: वैसे तो प्रवेश पाने में कोई असुविधा नहीं होगी पर फिर भी सुरक्षा की द्रष्टि से अगर इसका एक प्रिंट आउट निकाल लेंगे तो आपको सुकून रहेगा।
Dear Friends,
Here is a great opportunity for you to enjoy an entire evening of poetry by Dr. Ashok Chakradhar. Solo performances like this do not happen everyday, so make sure that you mark your calendars from now.
Reaching the venue 15 minutes before time is a good idea, since seating will be on first come first serve basis. Please pass the word around and help us make the night a grand success.
नोट: वैसे तो प्रवेश पाने में कोई असुविधा नहीं होगी पर फिर भी सुरक्षा की द्रष्टि से अगर इसका एक प्रिंट आउट निकाल लेंगे तो आपको सुकून रहेगा।
Dear Friends,Here is a great opportunity for you to enjoy an entire evening of poetry by Dr. Ashok Chakradhar. Solo performances like this do not happen everyday, so make sure that you mark your calendars from now.
Reaching the venue 15 minutes before time is a good idea, since seating will be on first come first serve basis. Please pass the word around and help us make the night a grand success.
Hope to see you there.
Programme Details:
Ekal Kayapath: Ashok Chakradhar
Date: 8 December, 2006
Time: 5:30pm
Venue: FICCI Auditorium, Tansen Marg (Near Mandi House), New Delhi.
Organised by: Hindi Academy, Delhi
Monday, October 30, 2006
Friday, October 20, 2006
Monday, October 09, 2006
Tuesday, August 29, 2006
Thursday, August 03, 2006
“द विडोज आफ वृन्दावन”
अराध्य,
मान कर ही तो उन्होने भी
की होगी पूजा उसकी...
शायद,
यह मानकर की थाम लेगा वह,
यह तेज़ बाढ सी
जो पुरातन से चली आ रही है
यहाँ,शोषित होने...
कभी,
खिली तो एक अध-खिली
और,
कभी..भिखारन
तो एक पुजारन बनकर....
वह,
दूर बैठा बस रास रचाता रहा
बासुरी की धुन मे मगन,
गोपियो के इर्द-गिर्द लिपटा...
नहीँ,रोक सका है
वह देवकी नन्दन भी
उन विधवाओ को आने से
वृन्दावन की
इन तंग गलियो मे...
मान कर ही तो उन्होने भी
की होगी पूजा उसकी...
शायद,
यह मानकर की थाम लेगा वह,
यह तेज़ बाढ सी
जो पुरातन से चली आ रही है
यहाँ,शोषित होने...
कभी,
खिली तो एक अध-खिली
और,
कभी..भिखारन
तो एक पुजारन बनकर....
वह,
दूर बैठा बस रास रचाता रहा
बासुरी की धुन मे मगन,
गोपियो के इर्द-गिर्द लिपटा...
नहीँ,रोक सका है
वह देवकी नन्दन भी
उन विधवाओ को आने से
वृन्दावन की
इन तंग गलियो मे...

Monday, July 31, 2006
Wednesday, June 21, 2006
कागज की कतरने
उन पलो के लम्हे चुराकर...
अपना प्यार बहुत है, तुम्हारे लिये
य़े अब सरेआम किया है...
Monday, June 19, 2006
द डिफरेंट स्ट्रोकस.. 01
तुम,
बस दूर खडे
एक मूक दर्शक की भाँति
आवाक देखते रहे...
और,
मुझे...उन चन्द
आडी-तिरछी लकीरो ने
असहाय बना दिया....
तुम!!!
चाहते तो रंगो की एक दीवार
खडी कर सकते थे.....
बस दूर खडे
एक मूक दर्शक की भाँति
आवाक देखते रहे...
और,
मुझे...उन चन्द
आडी-तिरछी लकीरो ने
असहाय बना दिया....
तुम!!!
चाहते तो रंगो की एक दीवार
खडी कर सकते थे.....
जुगलबन्दी - प्रत्यक्षा सिन्हा
मेरे अन्दर छिपी हैएक खामोश, चुप लडकी
जो सिर्फ आँखो से बोलती है,
उसके गालो के गड्डे बतियाते है
उसके होठो का तिल मुस्काता है
उसकी उगलियाँ खीचती है, हवा मे
तस्वीर, बातो की
पर, जब मै लोगो के साथ होती हूँ
मै बहुत बोलती हूँ...
पहाडी झरनो की तरह मेरी बाते
आसपास बह जाती है,
सिगरेट के छल्लो की तरह
हवा मे तैरती है..
लोग कहते है मै बहुत बातूनी हूँ..
पर लोगो को नही पता
मेरे अन्दर छिपी है
एक खामोश चुप लडकी...
जो सिर्फ आंखो से बोलती है...
कविता- प्रत्यक्षा सिन्हा
Monday, June 05, 2006
Friday, May 12, 2006
रितुपर्ना तुम आज भी नहीं आयी
आज कुछ
धुधली पड गयी लकीरो को
फिर से गाढा किया...
उन पर कुछ रंग फेंके
लाल हरे नीले सफेद...
अब
कैनवस का कोई हिस्सा
खाली नही रहा.....
बडी खामोशी के साथ
उन फैले पडे रंगो को
घंटो निहारता रहा.....
अचानक,
गाढी पड चुकी लकीरे
अब अस्पस्ट नजर आने लगी...
और फिर,
पूरा का पूरा कैनवास खाली
बिल्कुल सफेद..
जैसे कभी वहा रंग थे ही नहीँ..
फ़ीकी पड चुकी लकीरेँ
अब शब्दो मे तब्दील हो गयी...
हाँ..यही शब्द तो थे.....
”रितुपर्ना तुम आज भी नहीं आयी”
धुधली पड गयी लकीरो को
फिर से गाढा किया...
उन पर कुछ रंग फेंके
लाल हरे नीले सफेद...
अब
कैनवस का कोई हिस्सा
खाली नही रहा.....
बडी खामोशी के साथ
उन फैले पडे रंगो को
घंटो निहारता रहा.....
अचानक,
गाढी पड चुकी लकीरे
अब अस्पस्ट नजर आने लगी...
और फिर,
पूरा का पूरा कैनवास खाली
बिल्कुल सफेद..
जैसे कभी वहा रंग थे ही नहीँ..
फ़ीकी पड चुकी लकीरेँ
अब शब्दो मे तब्दील हो गयी...
हाँ..यही शब्द तो थे.....
”रितुपर्ना तुम आज भी नहीं आयी”
Wednesday, March 29, 2006
जुगनुओ अब तुम सितारे हो गये
इतना गहरा सन्नाटा
बडा ही भीषण
और डरावना
कहाँ गये सब....
अब यहाँ
चिडियो का कलरव
भी नही गूँज रहा
आसमान भी इतना
शांत क्यूँ है...
कहाँ गुम हो गयी
सूरज की तेज़ गर्मी
और,
बाद्लो की
उमड घुमड....
अब वे
यहाँ क्यू नही आते
क्या पथिक अपना
रास्ता भूल गये
या फिर,
जुगनुओ!!! अब तुम सितारे हो गये...
बडा ही भीषण
और डरावना
कहाँ गये सब....
अब यहाँ
चिडियो का कलरव
भी नही गूँज रहा
आसमान भी इतना
शांत क्यूँ है...
कहाँ गुम हो गयी
सूरज की तेज़ गर्मी
और,
बाद्लो की
उमड घुमड....
अब वे
यहाँ क्यू नही आते
क्या पथिक अपना
रास्ता भूल गये
या फिर,
जुगनुओ!!! अब तुम सितारे हो गये...
Subscribe to:
Posts (Atom)












