Showing posts with label प्रोग्राम-संगोष्ठी. Show all posts
Showing posts with label प्रोग्राम-संगोष्ठी. Show all posts

Thursday, February 11, 2010

पांचवा - इंटरनॅशनल पोयट्री फेस्टिवल आफ कृत्या-2010

कृत्या2010 के अन्तिम दिवस की शाम, हम सब अजीब सी मनोस्थिति में है, एक बेहद सशक्त काव्य पाठ की सुनहरी आभा के बीचोबीच में से गुजर चुके हैं, मादक मोहात्मकता हमें बाँध रही है यात्राएँ हमें अपने नीड़ की ओर ले चलने को तैयार हैं...
अलग अलग भाषाएँ, अलग अलग अलग प्रान्त , देश के विभिन्न भोगोलिक कोण, लेकिन कृत्या ने हमें ऐसा जोड़ा कि मानो हम एक मुहल्ले के रहने वाले हैं.
शब्द, चित्र और फिल्म एक साथ चले। शब्दों और चित्रों की जुगलबंदी हुई..शब्दों ने चित्रों की रचना की और चित्रों ने शब्दों की। कृत्या ने एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर देशीय व अंतर्देशीय कवियों, चित्रकारों और फिल्मकारों को पेश किया जिसका श्रेय डॉ रतिसक्सेना (Managing Trustee Kritya & Editor www.kritya.in) और उनकी पूरी टीम को जाता है॥
वह कहती हैं...

कविता सवाल छोड़ती है, जमीन से जुड़ाव आजीवन कारावस तो नहीं, कहीं इसीलिए तो कबीर बाबा कह बैठे......
रहना नही देश बिराना...

इस बार फेस्टिवल की थीम थी "Exile, Trauma & Survival" जिस पर कविता हुई, पेंटिंग्स बनी, और फ़िल्में दिखाई गयीं..कृत्या विस्थापन के विभिन्न आयामों से गुजर चुकी है, विभिन्न बिन्दुओं को तलाश रही है, और एक अन्तिम सहमती की ओर रास्ता बना रही है। इस सफर में कविता फिल्मों ने साथ दिया, साधो की उपस्थिति और ओदवे की भारतीय कवियों पर बनाई गई फिल्में कविता के इस सफर को दृष्टि देती रहीं। भारतीय कवियों की आवाज को ओदवे विश्व पटल पर ले कर घूमीं.

कुछ प्रमुख विदेशी कवियों में पीटर वाग, हनाने आद, ओदवे , कोस्टा रिका के ओस्वालडो सौमा, सिंगोनिया सिंगोने, तेनसिंग, नोर्वे के ब्रेयान, इजराइल की दिति रोनेन इरान के बहजाद जरीनपुर, अर्जेटाइना की एलिसा पार्टनोई, एनरिक मोया और भारत से प्रयाग शुक्ल, अग्निशेखर, शैलेय, अलका त्यागी, अमित कल्ला, युवा कवि निशांत, दुष्यंत आदि ने अपनी अपनी रचनाएँ पेश कीं..

अर्जेटाइना की एलिसा पार्टनोई ..जिन्होनें निष्कासन के दर्द को व्यक्तिगत रूप में झेला था ने काव्य पाठ का आरम्भ किया , यह कहते हुए-

उन्होने मेरे पाँवों के नीचे से
मेरे देश को खींच लिया
निष्कासन‍- यह नाम देकर
अचानक इस तरह
मेरे पैरों के नीचे की जमीन खींच ली
मेरे चारों ओर अब दूरियाँ ही दूरियाँ...

एलिसा पार्टनोई इन लाइनों को मैंने प्रांजल आर्ट्स के द्वारा आयोजित आर्ट वर्कशॉप में अपनी पेंटिंग का सब्जेक्ट चुना..

प्रांजल आर्ट्स के सर्वजीत सिंह एवं उनकी पत्नी नीरू सिंह जो स्वयं एक कुशल चित्रकार हैं ने वर्कशॉप को एक आकर दिया..
उनके साथ उनकी टीम में हिस्सा लेने वाले प्रमुख चित्रकारों में से ग्वालियर के मुस्ताक खान चौधरी, नीरूसिंह, जयपुर से अमित कल्ला, बंगलोर से शरद, मैसूर से विश्वनाथन, जम्मू कश्मीर से वागे विलाल, इलाहबाद से विद्यासागर, आस्ट्रेलिया से डैनियल, दिल्ली से स्वप्न भंडारी, विशाल भुवानिया और में विजेंद्र एस विज थे...सभी ने अपनी पसंदीदा कवितायेँ थीम को चुना और पेंटिंग्स बनायीं.. यह सभी चित्र जल्द ही कृत्या और प्रांजल आर्ट्स की आर्ट गैलरी में देखे जा सकेंगे...

हर शाम 7:00pm to 9:00 pm पोयट्री पर फिल्म्स दिखायीं गयीं.. प्रमुख फिल्मों में :

1. "The poet and the world"
by Odvieg Klyve & Kari Klyve Gulbrandsen, Bjorn from Norway

2. "Labyrinth:self, nature and dreams"
by Akash Gaur, India

3. "At the Midnight hour" by Samit Das, India
4. "Breathing without Air" by Kapilash Bhuvan, India

और दूसरे दिन की शाम यानी 4th Feb, साधो के नाम रही साधो टीम से जीतेन्द्र रामप्रकाश और पारिजातकौल हिन्दी और अंग्रेजी की 20 फ़िल्में पोयट्री पर दिखाई...

हम कविता के साथ बह रहे थे सब के हाथों में पतवार थी...कलम की, कूची की और कैमरे की..और कविता ले जा रही है हमे अपने पंखो पर पर बैठा निष्काशन से दूर...बहुत दूर.....


Monday, September 21, 2009

Tuesday, August 25, 2009

राष्ट्रीय युवा समागम 2009

‘मीमांसा एक पहल’ के तत्वावधान में
राष्ट्रीय युवा समागम 2009
3-4 अक्टूबर, दरभंगा, बिहार

संक्षिप्त विवरण :

उद्धाटन : 3 अक्टूबर, 2009
प्रात: 10.00 बजे

समापन : 4 अक्टूबर, 2009
रात्रि 10.00 बजे

स्थान : बहेड़ा हाईस्कूल मैदान
दरभंगा (बिहार)

पंजीकरण की अंतिम तिथि : 30 अगस्त, 2009

समागम के प्रतिनिधि :

आई.टी., इंजीनियरिंग, मेडिकल, बिजनेस मैनेजमेंट, समाजशास्त्र,
जनसंचार साहित्य, कला, संस्कृति, आदि से जुड़े
विभिन्न संस्थाओं एवं संस्थानों के देश भर के पांच सौ से अधिक युवा प्रतिनिधि

संपर्क : विजय कुमार मिश्र
5825/7, न्यू चन्द्रावल, दिल्ली-110007
मो. : 9868463946
ईमेल-vijayvijaymishra@gmail.co
NATIONAL YOUTH CONCLAVE 2009
(3-4th October, Darbhanga, Bihar)

log on : www.meemansa.org

Friday, March 06, 2009

शिवम् - एक भरतनाट्यम प्रस्तुति - गीता चंद्रन



दोस्तों,
कमानी सभागार, कापरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली (मण्डी हाउस) में सुश्री गीता चंद्रन और उनकी डांस कंपनी 'नाट्यवृक्ष' की भरतनाट्यम प्रस्तुति आज - 6 मार्च शाम 7 बजे देख सकते हैं॥

Wednesday, December 17, 2008

ब्लॉग-पाठ : एक सिलसिला



16वीं जयजयवंती साहित्य-संगोष्ठी

हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी

ब्लॉग-पाठ : एक सिलसिला

मुख्य अतिथि : डॉ. प्रभा ठाकुर, वरिष्ठ कवयित्री एवं सांसद

अध्यक्ष : डॉ. रामशरण जोशी, उपाध्यक्ष, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान

सम्मान :
वरिष्ठ भाषाविद् प्रो। सूरज भान सिंह को
'जयजयवंती सम्मान'
एवं उनके कम्प्यूटर पर हिन्दी सॉफ्टवेयर 'सुविधा'

प्रस्तावना
: डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा, कम्प्यूटरकर्मी भाषाविद्

ब्लॉग-पाठ :
श्रीमती प्रत्यक्षा,
डॉ. आलोक पुराणिक,
श्री रवीश कुमार,
श्री अविनाश वाचस्पति
एवं श्रीमती संगीता मनराल
आप सादर आमंत्रित हैं।

अशोक चक्रधर

अध्यक्ष, जयजयवंती

(संयोजन)

9811013621, 26941616

राकेश पांडेय

संपादक, प्रवासी संसार

(व्यवस्था)

9810180765
24 दिसम्बर 2008 / बुधवार

सायं 6.30 से चाय-कॉफी / 6.50 कार्यक्रम आरंभ

गुलमोहर सभागार, इंडिया हैबीटैट सैंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली
संरक्षक : श्री गंगाधर जसवानी एवं पद्मश्री वीरेन्द्र प्रभाकर (मंत्री, चित्र कला संगम)

Wednesday, December 10, 2008

हाइकु दिवस समारोह -२००८

दुनिया में सबसे अधिक चर्चित एवं आकार की दृष्टि से सर्वाधिक छोटी मात्र १७ अक्षर की कविता 'हाइकु` पर केन्द्रित 'हाइकु दिवस` का आयोजन साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सभागार में ०४ दिसम्बर को किया गया। रवीन्द्र नाथ टैगोर और उनके बाद अज्ञेय जी ने अपनी जापान यात्राओं से वापस आते समय जापानी हाइकु कविताओं से प्रभावित होकर उनके अनुवाद किए जिनके माध्यम से भारतीय हिन्दी पाठक 'हाइकु` के नाम से परिचित हुए। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में जापानी भाषा के पहले प्रोफेसर डॉ० सत्यभूषण वर्मा(०४-१२-१९३२ ....... १३-१२-२००५) ने जापानी हाइकु कविताओं का सीधा हिन्दी में अनुवाद करके भारत में उनका प्रचार-प्रसार किया। इससे पूर्व हाइकु कविताओं के जो अनुवाद आ रहे थे वे अंगे्रजी के माध्यम से हिन्दी में आ रहे थे प्रो० वर्मा ने जापानी हाइकु से सीधा हिन्दी अनुवाद करके भारत मे उसका प्रचार-प्रसार किया। परिणामत: आज भारत में हिन्दी हाइकु कविता लोकप्रिय होती जा रही है। अब तक लगभग ४०० से अधिक हिन्दी हाइकु कविता संकलन प्रकाशित हो चुके हैं और निरन्तर प्रकाशित हो है। प्रो० सत्यभूषण वर्मा के जन्म दिन ४ दिसम्बर कैं हाइकु दिवस के रूप मे मनाने का प्रारम्भ हाइकु कविता की पत्रिका `हाइकु दर्पण' ने २००६ से गाजियाबाद से किया। हाइकु दर्पण के संपादक डॉ० जगदीश व्योम, कमलेश भट्ट कमल एवं डॉ० अंजली देवधर द्वारा हिन्दी हाइकु कविता की गुणवत्ता में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में यह आयोजन किया गया। हाइकु दिवस समारोह के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० प्रभाकर श्रोत्रिय ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि श्री विजय किशोर मानव (संपादक कादम्बिनी) ने कहा कि हाइकु कविता मन की अतल गहराईयों कैं प्रभावित कर सके ऐसा प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक लक्ष्मीशंकर वाजपेई ने कहा कि हाइकु मन की अनुभूति की कम शब्दों में व्यक्त करने का सर्वाधिक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपनी आकाशवाणी की गोष्ठियों में हाइकु पाठ के लिए भी हाइकुकारों कैं आमंत्रित किए जाने की योजना विषयक जानकारी दी तथा डोगंरी भाषा मे लिखी जा रही हाइकु कविताओं की चर्चा की। विशिष्ट अतिथि डॉ० अंजली देवधर ने अंग्रेजी एवं अन्य भाषाओं में लिखे जाने वाली हाइकु कविताओं की चर्चा करते हुए दुनिया के तमाम देशों में आयोजित हाइकु संगोष्ठियों में भारतीय हाइकु व हिन्दी हाइकु की उपस्थिति व मान्यता विषयक जानकारी देते हुए बताया कि बंगलोर में आयोजित अंग्रेजी भाषा के विश्व हाइकु सम्मेलन में पहली बार हाइकु दर्पण के संपादक को हिन्दी में हाइकु की स्थिति पर शोधपत्र प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रभाकर श्रोत्रिय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि शब्द जैसे-जैसे कम होते जाते है कविता सघन होकर और प्रभावशाली होती जाती है। हाइकु में कम शब्द होते है वहाँ किसी निरर्थक शब्द या अक्षर की गुंजाइश नहीं है इसीलिए एक अच्छा हाइकु बहुत प्रभावशाली होता है। हाइकु दर्पण पत्रिका के संपादक एवं हाइकु दिवस समारोह के संयोजक डॉ० जगदीश व्योम ने विश्व स्तर पर हिन्दी हाइकु की स्थिति की जानकारी दी। इण्टरनेट पर हिन्दी हाइकु के विषय में बताते हुए डा० व्योम ने कहा कि हिन्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय वेबसाइट- अनुभूति एवं अभिव्यक्ति की संपादक पूर्णिमा वर्मन (यू।ए.ई.) ने हाइकु माह जैसे आयोजन किया तथा हाइकु की कार्यशाला आयोजित की और प्रतिदिन एक चुनिन्दा हाइकु चित्र सहित वेबसाइट पर प्रकाशित किया जिन्हें हजारों वेब पाठकों ने प्रतिदिन पढ़ा और सराहा। हिन्दी की अनेक वेबसाइट्स हैं जिन पर हाइकु कविताएँ निरंतर प्रकाशित की जा रही है? कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रसिद्ध हाइकुकार एवं साहित्यकार कमलेशभट्ट कमल ने हाइकु लेखन पर समग्र दृष्टि डालते हुए बताया कि आज के व्यस्ततम समय में मन के अनुभावों को व्यक्त करने के लिए अधिक समय किसी के पास नहीं है ऐसे में हाइकु कविता सर्वाधिक उपयोगी तथा समसामयिक है। प्रो० वर्मा के साथ हमेशा से जुड़े रहे कमलेश भट्ट कमल ने हिन्दी हाइकु यात्रा विषयक विस्तृत जानकारी दी तथा हाइकु १९८९, हाइकु १९९९ जैसे ऐतिहासिक संकलनों के संपादन के बाद प्रस्तावित हाइकु २००९ के संपादन विषयक जानकारी देते हुए हाइकुकारों से हाइकु भेजने हेतु कहा। ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग ने हाइकु कविता को ५-७-५ अक्षरक्रम में मात्र १७ अक्षर तक सीमित रखने विषयक अनुशासन पर प्रश्न उठाया। इस अवसर पर प्रो० सत्यभूण वर्मा की जीवन संगिनी श्रीमती सुरक्षा वर्मा की गरिमामय उपस्थित समारोह का आकर्षण रही। डा० अंजली देवधर को विभिन्न देशों व भाषाओं में हिन्दी हाइकु का प्रचार-प्रसार करने तथा श्रीमती सुरक्षा वर्मा को प्रो० सत्यभूषण वर्मा द्वारा छोडी गई हाइकु यात्रा को निरन्तर आगे बढाने की दिशा में सतत सहयोग देने के लिए समारोह के अध्यक्ष प्रभाकर श्रोत्रिय तथा मुख्यअतिथि कादम्बिनी के संपादक विजय किशोर मानव द्वारा शाल उढाकर सम्मानित किया गया। समारोह में हाइकुकारों ने हाइकु कविताओं का पाठ कर जनसमूह को प्रभावित किया। हाइकु पाठ करने वालों में सर्वश्री- डॉ० कुअँर बेचैन, डॉ० सरिता शर्मा, पवन जैन(लखनऊ), अरविन्द कुमार, लक्ष्मीशंकर वाजपेई, ओम प्रकाश चतुर्वेदी पराग, कमलेश भट्ट कमल, डॉ० जगदीश व्योम, सुजाता शिवेन(उड़िया कवयित्री), ममता किरण वाजपेई, प्रदीप गर्ग आदि प्रमुख थे।हाइकु दिवस समारोह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार से.रा.यात्री, सुप्रसिद्ध गजलकार ज्ञान प्रकाश विवेक, इंडिया न्यूज पत्रिका के सहायक संपादक अशोक मिश्र, बी. एल. गौड़, साहित्यकार डॉ० अरुण प्रकाश ढौंढ़ियाल, हरेराम समीप, अमरनाथ अमर, डॉ० तारा गुप्ता, श्रीमती ज्योति श्रोत्रिय, ब्रजमोहन मुदगल, एस.एस.मावई, श्रीमती मावई, श्रीमती अलका यादव, शिवशंकर सिंह, सुधीर, प्रत्यूष, ममता किरन, मृत्युंजय साधक, नीरजा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ० जगदीश व्योम ने किया।

Saturday, November 22, 2008

'कृत्या , एक जर्नी ' - एक फिल्म की कोशिश



'कृत्या , एक जर्नी ' , डी.वी. फ़िल्म , समय सीमा - १० मिनट

यह फिल्म कृत्या अंतर्राष्ट्रीय पोयट्री फेस्टिवल में दिखाई गयी फेस्टिवल १४-१६ नवम्बर तक था , जिसमे देश विदेश के तमाम लेखकों, कवियों , चित्रकारों ने शिरकत ली॥ हम भी इस समारोह का हिस्सा बने । प्रोग्राम पंजाब आर्ट काउंसिल चंडीगढ़ में डॉ. रति सक्सेना ( सम्पादक-www.kritya.in) के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ हुआ । अधिक जानकारी जल्द ही विस्तृत रपट आने पर www.kritya.in में पढा जा सकता है ।
धन्यवाद।

Tuesday, November 11, 2008

कला नुमाइश| समकालीन आर्टिस्टस आफ इंडिया - 14th नवम्बर २००८-17th नवम्बर


कला नुमाइश ,
समकालीन आर्टिस्टस आफ इंडिया
कृत्या इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पोयट्री एंड आर्ट
पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़ , भारत
14th नवम्बर २००८-17th नवम्बर

Friday, October 24, 2008

कृत्या इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पोएट्री एंड आर्ट, पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़


कृत्या इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पोएट्री एंड आर्ट
14th -16th नवम्बर २००८
पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़
अधिक जानकारी के लिए देखें..
http://kritya.in/Kritya2008/kritya2008-Homepage.html

Friday, April 18, 2008

एक शाम डॉ. अशोक चक्रधर के नाम




डॉ. अशोक चक्रधर जी का एकल काव्य-पाठ
शनिवार 19 अप्रैल 2008 को साय: 6:30 बजे सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम न। तीन
कार्यक्रम का निमंत्रण यही है

Tuesday, March 18, 2008

जयजयवंती साहित्य-संगोष्ठी / सातवीं कड़ी

हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी
जयजयवंती साहित्य-संगोष्ठी / सातवीं कड़ी
टीवी न्यूज़ में भाषा और यूनिकोड


मुख्य अतिथि
डॉ. अशोक वालिया (मंत्री, दिल्ली सरकार)

अध्यक्ष
डॉ. इंद्र नाथ चौधरी

सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभाष जोशी को
'जयजयवंती सम्मान' एवं हिन्दी सॉफ़्टवेयर 'सुविधा' सज्जित लैपटॉप

वक्तव्य (न्यूज़)
प्रोफेसर सुधीश पचौरी

वक्तव्य (यूनिकोड)
श्री पंकज राय

काव्य-पाठ
अशोक चक्रधर एंड कंपनी

आप सादर आमंत्रित हैं।


अशोक चक्रधर
(संयोजन)
अध्यक्ष, जयजयवंती
26949494, 26941616

राकेश पांडेय
(व्यवस्था)
संपादक, प्रवासी संसार
9810180765

पद्मश्री वीरेन्द्र प्रभाकर
(सहयोग)
मंत्री, चित्र कला संगम
23384760


सायं 6.30 बजे / 24 मार्च 2008 / सोमवार
गुलमोहर सभागार, इंडिया हैबीटैट सैंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली

आतिथ्य-सौजन्य
श्री गंगाधर जसवानी

Thursday, February 14, 2008

ताज महोत्सव-2008

ताज महोत्सव, 2008



18th-27th, Feb, 2008, आगरा.
अधिक जानकारी के लिये यह वीडियो देखें.
या फिर वेबसाइट पर जायें.
www.tajmahotsav.in

Tuesday, January 15, 2008

शाम-ए-वतन-एक शाम पंकज उधास के नाम्



गज़ल और शायरी के दीवानों के लिये
एक शाम वतन के नाम ...
शाम-ए-गज़ल को सवांर रहे हैं
पंकज उधास
और
शाम-ए-शायरी को सवांर रहे हैं
जनाब राहत इन्दौरी
जनाब निदा फाज़ली
जनाब मुनव्वर राना साहेब
मंच संचालन
डा कुमार विश्वास
-------------------------------------
जहग है
सीरी फोर्ट आडीटोरियम
अगस्त क्रांती मार्ग, खेलगांव, नई दिल्ली -49
और समय है
सांय 6 बजे , 19 जनवरी 2008
----------------------------------------
अधिक जानकारी नीचे दिये पते पर ..
http://onest.in/watan
-----------------------------------------

Tuesday, October 02, 2007

गजल-बीती-एक अदब की शाम- एक शार्ट फिल्म की कोशिश-एक रपट मुनव्वर राना पर


किसी को घर मिला हिस्से मे, या कोई दुकां आयी,
मैं घर मे सबसे छोटा था, मेरे हिस्से मे मां आयी।

23 सितंबर 2007, बडी अदब और तहजीब से सराबोर शाम थी.. कृभको सभागार नोयडा मे कैसे गुजरी पता ही नही चला. कई दिनों से हम सब तैयारी मे लगे थे..समय कम था. पर सब ठीक हुआ.. और आनेस्ट इंटरटेनमेंट ने अपने पहले प्रोग्राम की सफलता का झंडा लहरा ही दिया.
सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेवारी बडी बखूबी निभाई. जो मेरे हिस्से था वह यहाँ आप सभी से बाँट रहा हूँ.

गजल-बीती एक मुशायरा ना होकर भी अधिकांश मुशायरों और एक गजल संध्या से ज्यादा बेहतर था. कार्यक्रम मुनव्वर राना साहब की अदब पर था... गजल को कोठो- कोठियों, महलो और हरम के बीच से निकाल कर आम आदमियों के बीच पहुचाने का श्रेय जिन शायरों को जाता है..राना साहब उनमे से एक हैं.

“खुद से चलकर नहीं ये तर्जे सुखन आया है, पांव दाबे हैं बुजुर्गों के तो ये फन आया है..”




उन्होने अपनी बेहतरीन रचनायें सुनाकर श्रोताओं को सराबोर कर दिया..कुछ शेर मैं यहाँ दे रहा हूँ..
“सियासत किस हुनर मंदी से सच्चाई छुपाती है,
जैसे दुल्हन कि सिसकियों को शहनाई छुपाती है।
चाहती है कुछ दिन और माँ को खुश रखना,
ये बच्ची कपङों से अपनी लम्बाई छुपाती है।

उनकी यह रचना भी सराही गई-

ये सर बुलंद होते ही शाने से कट गया,
मैं मोहतरम
हुआ तो जमाने से कट गया।
इस पेङ से किसी को शिकायत नहीं थी,

यह पेङ तो बीच में आने से कट गया।


उन्हे सुनना गुलशन की सैर करने जैसा था..जिसमे अलग-अलग बू के कई रंग खिले हैं.
उन्होंने सिंधु नदी पर अपनी प्रसिद्ध कविता भी पढी...

“यह नदी गुजरे जहाँ से समझो हिन्दुस्तान है”

और माँ कि महानता को इन शब्दों मे व्यक्त किया।

“बुलंदियों का बङे से बङा निशान हुआ,
उठाया गोद में माँ ने तो आसमान हुआ”

जिन्दगी भर हमने यूँ खाली मकां रहने दिया,
तुम गये तो दूसरे को कब यहाँ रहने दिया।

बनावटी और खोखले व्यवहार पर उन्होने लिखा है...

“मैं फल देखकर लोगों को पहचानता हूँ,
जो बाहर से ज्यादा मीठे हों, अंदर से सङे होते हैं।“


अभिनेता राजबब्बर ने भी राना साहब की कुछ गजलें अपने खास अभिनय अन्दाज मे पढी..




”मियां मैं शेर हूँ शेरों कि गुर्राहट नहीं जाती,
लहजा नर्म भी कर लूं तो झुंझलाहट नहीं जाती”।

कवि प्रदीप चौबे की कविअताओं से हंसी के ठहाके लगते रहे..





हसन काज़मी साहब ने बेहतरीन शेर पेश कर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई, अपने इस शेर से उन्होने लोगों तक अपनी बात पहुंचाई....


”क्या जमाना है कभी यूं भी सजा देता है,
मेरा दुश्मन मुझे जीने की दुआ देता है.

“गांव लौटे शहर से तो सादगी अच्छी लगी,
हमको मिट्टी के दिये की रोशनी अच्छी लगी”

अलीगढ से आयीं युवा शायरा मुमताज नजीम की गजलों ने श्रोताओं को मदहोश कर दिया, उन्होने कहा..
“तेरा हुक्म हो तो तमाम शब मैं तेरे सिरहाने खडी रहूं,
अगर तू कहे तो जिन्दगी तेरे पायताने गुजार दूं ।


“जब से इकरार कर लिया हमनें,

खुद को बीमार कर लिया हमनें,

अब तो लगता है जान जायेगी,

तुमसे जो प्यार कर लि
या हमने ।

मदन मोहन दानिस की रचनाओ ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया..

कार्यक्रम के संचालन की बागडोर डा. कुमार विश्वास जी के हाथों मे थी...उनका सफल संचालन और काव्य पाठ सुनने देखने का मौका पहली बार मुझे मिला..बडा अदभुत अनुभव रहा.




प्रोग्राम के डिजाइन से सम्बन्धित कार्य मेरे जिम्मे था.. आमंत्रण पत्र, बैकड्राप, मिमेंटो और एक शार्ट फिल्म.. जिसके लिये अपनी एक कलाकृति चुनी..और काफी हद तक सफल रहा. कभी सोचा भी नहीं था कि राना साहेब के इस प्रोग्राम पर मेरा एक अहम किरदार होगा.. बडे सम्मान की बात है मेरे लिये.. कि मैने उन पर काम किया. रिसोर्स कम थे.. और समय भी... 3 दिन की मेहनत और आखिरी 8 घंटे का काम करना काफी सफल रहा.. प्रोग्राम शुरू होने से मात्र 30 मिनट पहले डा. कुमार को यह फिल्म सौपी गयी..



9 मिनट और 38 सेकंड की यह फिल्म डी.वी.डी. क्वालिटी की है. जिसे प्रोजेक्टर पर देखा जा सकता है. इसे यहाँ दे रहा हूँ..उम्मीद है आप सभी को यह प्रयास पसन्द आयेगा.



-विज
www.vijendrasvij.com