Saturday, June 13, 2009
Monday, May 04, 2009
Saturday, April 11, 2009
Friday, March 06, 2009
कहाँ गए आखिर ..बीच के.. उनतीस-तीस पेज...
अरसे के बाद आज अचानक ही कुछ ख़याल जेहन में उभर आये.. बड़े ही चटक हैं.. कहते हैं यादें अक्सर धुंधली हो जाती हैं..लेकिन यह तो दिनोदिन और चटक होती जा रहीं हैं... हम बदल गएँ हैं.. लेकिन भाषा वही है और लोग भी.. बस वक्त काफी आगे चला गया है महज ३० बरस आगे.... इन यादों को शब्द देने की कोशिश भर की है.. लय तो उतनी नहीं आ पायी है.. हाँ कविता समझ सकते हैं या फिर ख़याल... या कहानी गढी जा सकती है…
अब वहां के पेडों में,
सावन के झूले नहीं पड़ते..
सब सूख गए हैं..
अब कोई लम्बी पेंगे नहीं भरता..
वहां की औरतें
बारिश के दिनों में बरसाती ओढे हुए
धान लगाते समय अब कोरस नहीं गातीं...
सब कुछ बदल गया है..
किसी के भी चौपाल पर
शाम होते ही आल्हा के सुर नहीं उठते...
और,
ना ही किसी भी मौके में मोछई के..
एलपी की वह धुन..."ये गोटेदार लहंगा निकलूं जब डाल के..."
भिक्खू कुम्हार का चाक अब नहीं चलता
और न ही उसका आवाँ सुलगता..
सैरा गाना भी उसने बंद कर दिया है..
दूर-दूर तक कहीं खेत नजर नहीं आते ..
और न ही आम महुए के पेड़...
बदौव्वा बगहा भी अब उजड़ चुका है..
जैसे कभी वहां था ही नहीं..
उस ठूठ हो चुके बड़े बरगद से
वहां बगहा के होने का अनुमान लगता है..
अब कहीं भी गायों का झुंड नहीं दीखता
कोई भी औरत गोबर लीपती नजर नहीं आती..
और न ही,
बिशेशर अब बारिश में अपनी टपकती छत दबाता है..
कोल्ल्हौर तो अब कहीं रहे ही नहीं..
ऊंख का कहीं नाम निशान ही नहीं रहा..
गुड़ की महक अब कहीं से नहीं उठती
और न ही केशन राब का शरबत पीता...
छिटुवा की महतारी अब उसे खेत में खाना देने नहीं जाती..
कल्लू भुन्जवा अब भाड़ नहीं जलाता ...
उसके मकान की जगह सजीवन ने
पान की गुमटी खोल ली है..
शादियों में बाद्द-दार बीन नहीं बजाते
और ना ही निकाशी के समय दूल्हा कल्लू भुन्जवा के भाड़ तक जाता..
बन्ने तो अब गाये ही नहीं जाते..
पालकी भी कहीं नजर नहीं आती..
बारातों में रोशनी के लिए हंडे नहीं जलते..
और ना ही रवाइशों का इस्तेमाल होता..
रामकेश की मेहरिया गाँव की परधान नहीं रही..
बिरजा-दादा की चौपाल में ताश के पत्ते नहीं खेले जाते ..
गंगापारी की आवाज पूरे गाँव में नहीं गूंजती
और ना ही, जैराम अब अपनी एक-नाली बन्दूक साफ़ करता..
पप्पू अब जमनी खाने मर्दनपुर नहीं जाता
और न ही ललुवा भैंस को पानी पिलाने कच्चे ताला आता..
रजुवा अब कहीं दिखाई नहीं देती
रमकन्ना अब उससे चुहल-बाजी करने नहीं आता..
बैजनाथ के दुवारे अब नौटंकी नहीं होती..
और ना ही दंगलवा बगहा में अब दंगल लगता..
बजरंगी मास्टर ने पढाना बंद कर दिया है..
जगदेव मास्टर अब रहा ही नहीं..
सुमन और रेनू अपने घर के पिछवाड़े खड़ी नहीं होतीं
परधान और रेखा अब कोइला में नहीं मिलते ..
पराग लोहार के दुवारे वाले कुएं से जमना पानी लेने नहीं आती..
और ना ही शीला कमलेश से मिलने जाती..
ननकी काकी घर-घर हाल पूछने नहीं आती..
खटमलुवा तो अब कहीं नहीं दिखती..
लालमन कह रहा था की 10 बरस पहले शहर में दिखी थी......
……………………………
बस अब और नहीं..
बड़े ही सवाल जेहन में उभर कर आ रहे थे ..
चलचित्र की भांति ...
शायद, यादें हसीन ख्वाब बन गयीं हैं..
कुछ भी नहीं रहा अब,
…रघुबर काका की बुझी सी आवाज कानों में पडी..
कौन सा पेज पढ़ रहे हो बच्चा..?..
यह तो पेज नम्बर पांच की चीजे हैं..
पैंतीस में कैसे दिखेंगी....
हंसीन ख्वाब अब जमीन पर आ गए थे..
हाँ काका…

शिवम् - एक भरतनाट्यम प्रस्तुति - गीता चंद्रन
दोस्तों,
कमानी सभागार, कापरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली (मण्डी हाउस) में सुश्री गीता चंद्रन और उनकी डांस कंपनी 'नाट्यवृक्ष' की भरतनाट्यम प्रस्तुति आज - 6 मार्च शाम 7 बजे देख सकते हैं॥
कमानी सभागार, कापरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली (मण्डी हाउस) में सुश्री गीता चंद्रन और उनकी डांस कंपनी 'नाट्यवृक्ष' की भरतनाट्यम प्रस्तुति आज - 6 मार्च शाम 7 बजे देख सकते हैं॥
Monday, February 16, 2009
Tuesday, February 03, 2009
Friday, January 02, 2009
Wednesday, December 17, 2008
ब्लॉग-पाठ : एक सिलसिला

हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी
ब्लॉग-पाठ : एक सिलसिला
मुख्य अतिथि : डॉ. प्रभा ठाकुर, वरिष्ठ कवयित्री एवं सांसद
अध्यक्ष : डॉ. रामशरण जोशी, उपाध्यक्ष, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान
सम्मान :
वरिष्ठ भाषाविद् प्रो। सूरज भान सिंह को
'जयजयवंती सम्मान'
एवं उनके कम्प्यूटर पर हिन्दी सॉफ्टवेयर 'सुविधा'
प्रस्तावना
: डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा, कम्प्यूटरकर्मी भाषाविद्
ब्लॉग-पाठ :
श्रीमती प्रत्यक्षा,
डॉ. आलोक पुराणिक,
श्री रवीश कुमार,
श्री अविनाश वाचस्पति
एवं श्रीमती संगीता मनराल
आप सादर आमंत्रित हैं।
अशोक चक्रधर
अध्यक्ष, जयजयवंती
(संयोजन)
9811013621, 26941616
राकेश पांडेय
संपादक, प्रवासी संसार
(व्यवस्था)
9810180765
24 दिसम्बर 2008 / बुधवार
सायं 6.30 से चाय-कॉफी / 6.50 कार्यक्रम आरंभ
गुलमोहर सभागार, इंडिया हैबीटैट सैंटर, लोदी रोड, नई दिल्ली
संरक्षक : श्री गंगाधर जसवानी एवं पद्मश्री वीरेन्द्र प्रभाकर (मंत्री, चित्र कला संगम)
Thursday, December 11, 2008
Wednesday, December 10, 2008
हाइकु दिवस समारोह -२००८
Saturday, November 22, 2008
'कृत्या , एक जर्नी ' - एक फिल्म की कोशिश
'कृत्या , एक जर्नी ' , डी.वी. फ़िल्म , समय सीमा - १० मिनट
यह फिल्म कृत्या अंतर्राष्ट्रीय पोयट्री फेस्टिवल में दिखाई गयी फेस्टिवल १४-१६ नवम्बर तक था , जिसमे देश विदेश के तमाम लेखकों, कवियों , चित्रकारों ने शिरकत ली॥ हम भी इस समारोह का हिस्सा बने । प्रोग्राम पंजाब आर्ट काउंसिल चंडीगढ़ में डॉ. रति सक्सेना ( सम्पादक-www.kritya.in) के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ हुआ । अधिक जानकारी जल्द ही विस्तृत रपट आने पर www.kritya.in में पढा जा सकता है ।
धन्यवाद।

Tuesday, November 11, 2008
कला नुमाइश| समकालीन आर्टिस्टस आफ इंडिया - 14th नवम्बर २००८-17th नवम्बर
Friday, October 24, 2008
कृत्या इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पोएट्री एंड आर्ट, पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़

कृत्या इंटरनेशनल फेस्टिवल आफ पोएट्री एंड आर्ट
14th -16th नवम्बर २००८
पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़
अधिक जानकारी के लिए देखें..
http://kritya.in/Kritya2008/kritya2008-Homepage.html
14th -16th नवम्बर २००८
पंजाब आर्ट काउंसिल, चंडीगढ़
अधिक जानकारी के लिए देखें..
http://kritya.in/Kritya2008/kritya2008-Homepage.html
Wednesday, September 10, 2008
Monday, August 25, 2008
Thursday, August 14, 2008
Friday, June 27, 2008
अँधेरी रात का सूरज | अपकमिंग काव्य कृति - राकेश खण्डेलवाल
अँधेरी रात का सूरज
काव्य कृति - राकेश खण्डेलवाल
पुस्तक जुलाई में इंदौर से प्रकाशित हो रही है..
आवरण डिजाइन करने का सौभाग्य हमें मिल गया है..
जिसके लिये अपनी एक कलाकृति चुनी है.
आप सभी से बाँट रहे हैं...आप के सुझावों का स्वागत है.

Friday, April 18, 2008
एक शाम डॉ. अशोक चक्रधर के नाम
डॉ. अशोक चक्रधर जी का एकल काव्य-पाठ
शनिवार 19 अप्रैल 2008 को साय: 6:30 बजे सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम न। तीन
कार्यक्रम का निमंत्रण यही है
शनिवार 19 अप्रैल 2008 को साय: 6:30 बजे सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम न। तीन
कार्यक्रम का निमंत्रण यही है
Subscribe to:
Posts (Atom)