Showing posts with label कला और साहित्य. Show all posts
Showing posts with label कला और साहित्य. Show all posts

Friday, November 15, 2013

Upanisads-a visual imagery


A  SOLO exhibition of veteran artist shri BALA DATT PANDEY from Allahabad, show titled “Upanisads-a visual imagery” took place at Lalit Kala Akademi, gallery no-7, Rabindra bhavan, New Delhi-1, on 6:pm, sunday, 10th Nov 2013, 

Dr. Karan Singh (president of ICCR) Indian council for cultural relations, will grace the occasion as chief guest and after visiting the exhibition he impressed and said a most imaginative attempt to portray the eternal truth of the Upanisads through a series of paintings. Pandit Bala Datt Pandey has under bless a heroic task.   

Artist Shri BALA DATT PANDEY displayed 40 Number of paintings out of 100 he has produced on this series...Most of the paintings are in oil on canvases and few of it done on paper pulp and metal. A visual imagination on slokas, vedas of Upanisads of our Indian culture and heritage. It is a spiritual walk through the gallery. The artist is very strong and pandit of Vedas and slokas in expressing his idea with rich & colorful palette with his creative spiritual compositions. Bala Datt Pandey leaves an impression on every viewer “imagination is greater than knowledge” you will find after watching his paintings. It is beyond our imagination to understand his thoughts and we definitely feel that known is drop unknown is ocean to us. Show till remain on view till 16th Nov 2013.

BALA DATT PANDEY in his own words ….
In the present exhibition of paintings an effort has been made to visualize the spiritual aspect of the knowledge of the absolute. The painter here is enamored of the manifestation of divine. He is deeply wedded to our cultured heritage.

  Artist has deep feeling that man is part of those natural forces which are being created by some all pervading  celestial  being .as the circle is the metaphor of completeness, so emanating light is the  symbol of that creator ,life ,knowledge  and the centre of  the universe.

 The basic questions that arise are: who is the source of the power of such gods as Indra, Fire and Air? Who has created   them? Subtler then the atom and greatest of the great, This ’BRAHMA’ reside in the innermost recesses of our being .The humble but inspired painter feels that ‘Brahma’ is within him also. Here is an over whelming flash of bliss .It is as though he is spark of that light.

In the contemporary modern art and on the basis of the wisdom of the Upanisads his work is a humble attempt and, perhaps, it may add a new dimension to art. Our age old wisdom has provided frontality and meaning to the abstractions in my paintings.

The approach to reality and the comprehension can be many sided. Painting is the artistic execution that gives form to the purpose of creation .thus it is an attempt not the attempt .In the effort apart from the exhibited here in the exhibition so far the 80 paintings has been developed to unfold the soul mystery.

The Show will continue till 16th November 2013 at Lalit Kala Akademi, Gallery no 7, Ravindra Bhawan, New Delhi-1
 


Wednesday, April 17, 2013

कुछ पुरानी डायरी से...


17.04.13

हम बेहद मामूली किस्म के लोग हैं...आज भी हमें बहुत ज्यादा चीजों की समझ नहीं है... रोज जो भी कुछ नया देखने को मिलता है, लोगों से सुनते हैं, पढ़ते हैं उसी से सीखने की कोशिश करते हैं। 16 साल की उम्र में पहली बार शहर देखा, ट्रेन में बैठे, अकेले सफर किया जगमगाती रोशनी देखी, सड़के देखी, तरह-तरह की गाड़ियाँ., वगैरह। और वह पुल भी जिसमें से ट्रेन भरभराती-हरहराती निकलती थी। वहाँ के लोग, तौर-तरीके, रहन-सहन, भाषा- सब बड़ा तिलस्मी सा लगता था… वहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब में जीने का बड़ा मन करता था। हम पर सबसे पहले उस शहर की ज़बान चढ़ने लगी, जहाँ से हमारी असल भाषा का पतन शुरू हुआ।

हम उसे उतार फेंकने की जद्दोजहद में लग गए। हमें अपनी ज़बान में गंवारपन नजर आने लगा। शर्म आती थी बोलने में...कभी यह समझ नहीं आया कि वह भाषा हमें अपनी से ज्यादा क्यों प्रभावित करती... क्या खास था उसमे... जब कभी घर से आने पर लीडर रोड बस अड्डे से कीडगंज के लिए रिक्शा लेते तो यहाँ की भाषा में बोलने की कोशिश करते थे.. "कीडगंज चलबो, केतना पैसा लेबो... अबे...चूतिया-फूतिया समझे हो का... इतने में चलबा... हमहू इहाँ के ही हैं...." वगैरह-वगैरह... हमसे यहाँ ऐसा बोला गया था, जो हमारे पूर्व परचित (जिन्हे मठाधीस कहा जाता था) जो हमसे पहले इस शहर पढ़ाई के लिए आए थे, उन्होंने हमें उनकी ही भाषा में बात करने की नसीहत दी थी, ताकि वह हमें यहाँ का लोकल आदमी समझ अनाप-सनाप पैसे न ले। पर कभी यह समझ नहीं आया कि हम निरे बेकूफ थे।

कुछ गिने-चुने शहर थे...जहां, यहाँ रहते, बाद में जाने का मौका मिला था। असल में हम जा ही नहीं सके कभी इलाहाबाद छोड़कर। हाँ! यह जरूर पता था कि एक-न-एक दिन तो यह छूटेगा ही। फिर वह दिन भी आया, एक और शहर का इजाफा हो गया, हम शहर-ए-दिल्ली आ गए... जहाँ पिछले 13 बरस से अपने वजूद के लिए जद्दोजहदकर रहे हैं। हमारी भाषा यहाँ भी आकर बदल गई और पुरानी भाषा से कोफ्त होने लगी...यहाँ के लोग हिकारत की नजर से देखते थे। कहाँ से आए हो भैयये? क्या अपनाएं क्या त्यागे....

.... हम थक चुके हैं इस बदलाव से...पर अब हमारे कदम इस पर काबू पा रहे हैं...अब हम अपनी असल भाषा की तरफ वापस लौट रहे हैं।

Wednesday, February 27, 2013

’रंग जिन्दगी की तरह होते हैं’

’वास्तव में कला मन की वह अभिव्यक्ति है जिससे यथार्थ की धारा फूटती है । इस अभिव्यक्ति  के अलग अलग माध्यम हैं, कला एक ओर सौंदर्य का आयाम है, वही दूसरी तरफ चेतावनी का भी... ! वह सहज ढंग से मन पर अपना असर छोड जाती है । साहित्यकार समाज को शब्दों में व्यक्त करता है और रंगो को कलाकार कल्पना और यथार्थ का सृजनात्मक रुप देकर बहुत कुछ अनकहा कहकर हमें आगाह कर देता है...’

रंगों से अजीब-सा रिश्ता है मेरा...जब कोई नहीं होता मेरे इर्द-गिर्द, तब भी ये साथ होते हैं, सुख में और दुख में भी। असल में रंग जिंदगी की तरह होते हैं... इनसे मिलकर जो तसवीर उभरती है, वह जेहन में तमाम पलों को जिन्दा कर देती है। जो कभी किसी  के हिस्से के थे और नहीं भी.. ! कुछ खामोश रेखाएँ भी हैं जो खामोश रहकर भी खामोश नहीं हैं। व्यथा है इन रेखाओं में, उदासी है, एक अर्थहीन पीड़ा, संघर्ष और स्मृतियों के बीज भी...

असल में मेरे ऑब्जेक्ट मेरे करीबी  हैं.. आम जगहों के आम लोग..कुछ बेहद खास..हाँ, उनके अन्तःकरण में घुसने की कोशिश भर है..और उन्हें  आकार ध्रंग  देकर एक यथार्थवादी चित्रण करने की कोशिश३असल में अपनी कृतियों में सार्थकता तलाशता हूँ.. एकरसता क्लासिक सिनेमा की तरह, या गढने की कोशिश...

      वास्तव में मेरी कला ऑब्जर्वेशन पर आधारित है...जो देखता हूँ महसूस करता हूँ या यूँ कहें कि जीता हूँ या जो अनकहा रह गया हो उसे रंगने  की कोशिश...ज्यादातर लाइफ स्कैप्स । इनमें प्रयोग भी शामिल हैं..सब्जेक्ट की जरूरतों के हिसाब से उसे अप्लाई करता हूँ..इनका ट्रीटमेंट पूरी तरह अमूर्त तो नहीं..हाँ, उसके करीब कह सकते हैं। और कल्पनाएँ बिलकुल सपाट तो नहीं, पर साफ नजर आती हैं। कुछ प्रिय रंग हैं, जिन्हें हर बार इस्तेमाल करने का जी करता है- जिनमें पीला गेरुआ मुझे जमीनी सुकून देता है तो नीला अवसाद व उसके पार जाने का सुख और सिंदूरी गजब की ऊर्जा एवं पारंपरिक, संस्कृति एवं सभ्यता।  धूसर एवं काला से मुझे आधुनिक एवं समकालीन होने का बोध होता है।

       मेरे सब्जेक्ट क्रमबद्ध चलते हैं, जिनमें उत्सव, चिड़ियाँ, पत्ते, रंगीन पतंगियाँ, महिलायें, चेहरे, मुखौटे, गुस्ताख आँखें, अस्त-व्यस्त कपड़े, बेवाक लड़कियों जैसे सौन्दर्य से भरा-पूरा संसार है, जिसमें तरह-तरह के लोग और चीजें बसती हैं। कुछ अलग तरह के लोग और भी हैं, जिनमें बाँसुरीवाला, कुल्फीवाला, लट्टू, खिलौनेवाला बैन्डमास्टर, ढोल-ताशे वाला... जो अपनी-अपनी कहानी बयां करते हैं..जिनमें संघर्ष है, बेपनाह लापरवाही, अल्लहड़पन और गम्भीरता भी।

      चित्रकला में शुरुआत अप्रत्याशित रही। बचपन से ही शौक था। अजीब-सी बैचैनी और आकर्षण था कला को लेकर..जो खींचता चला जाता। इसे गम्भीरता से समझने में थोड़ा वक्त लगा। तकरीबन दो दशक पहले इलाहाबाद प्रवास के दौरान, इलाहाबाद संग्रहालय में चित्रकार श्री बालादत्त पाण्डे जी का सान्निध्य मिला, उनसे चित्रकला की बारीकियाँ, ढंग और कला का असल मतलब, एक दिशा उनसे मिली। तभी यह अहसास हुआ कि बिना कला के जीवन अब सहज नहीं है। तैल, एक्रेलिक, वाटर कलर, ग्राफिक्स चारकोल, मिक्सड मीडिया और कम्पयूटर ग्राफिक्स इत्यादि मेरे माध्यम हैं, तैलीय माध्यम में काम करने में बड़ा सुकून मिलता है, अनुप्रयोग जारी रहेंगे।

-विजेन्द्र एस विज

(नव्या के (फरवरी-अप्रैल-2013 अंक में प्रकाशित)


Thursday, June 03, 2010

उन पांच मिनटों ने बदली मेरी ज़िन्दगी


 A german writer and artist was fascinated by a bollywood film to such extent that she learned language and translated a literary book to German language and got it published in Germany.



ਇੱਕ ਜਰਮਨ ਲੇਖਿਕਾ ਹਿੰਦੀ ਫਿਲਮ 'ਮੁਹੱਬਤੇਂ' ਵਿੱਚ ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਤੋਂ ਇੰਨੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਿੰਦੀ ਭਾਸ਼ਾ ਸਿੱਖਕੇ ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਵੰਸ਼ ਰਾਏ ਬੱਚਨ ਦੀ ਪੁਸਤਲ 'ਮਧੂਸ਼ਾਲਾ' ਦਾ ਜਰਮਨ ਵਿੱਚ ਅਨੁਵਾਦ ਕਰ ਕੇ ਪੁਸਤਕ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ.

55 वर्षीय क्लाउडिया ह्युफ़्नर (Claudia Hüfner) 
एक स्वतन्त्र लेखिका और कलाकार हैं।


एक जर्मन लेखिका ने केवल पांच मिनट के लिए अमिताभ बच्चन को पहली बार फ़िल्म मोहब्बतें में देखा, और उनसे इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने भारत के बारे में तमाम जानकारी जुटा डाली, हिन्दी सीखी, अमिताभ बच्चन से परिचय किया और उनके पिता श्री हरिवंश राय बच्चन जी की पुस्तक 'मधुशाला' का जर्मन भाषा में अनुवाद करके प्रकाशित करवाया। पढ़िए पूरी कहानी उन्हीं की ज़ुबानी।

भारत के बारे में मुझे केवल इतना ही पता था कि इस नाम का कोई देश है। एक स्थानीय पत्र के लिए स्वतन्त्र लेखिका और कलाकार के तौर पर काम करने के कारण कभी कभी वहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानना पड़ता था, पर उसके अलावा मेरी इस देश में कभी खास रुचि नहीं रही।

पर 2005 में यह सब बदलने लगा जब बॉलीवुड का तूफान जर्मनी में आने लगा। ARTE टीवी चैनल पर पहली बार हिन्दी फ़िल्म 'कभी खुशी कभी गम' जर्मन उपशीर्षकों के साथ दिखाई गई। हालांकि मुझे उपशीर्षकों के साथ फिल्म देखना अच्छा नहीं लगता क्योंकि पूरा ध्यान तो पढ़ने में ही चला जाता है, पर फिर भी जिज्ञासा के चलते मैं फिल्म देखने बैठ गई। फिल्म में रंग, संगीत, नाच गाना और यूरोप की तरह दिखने वाले दृश्य मुझे भाए, मुझे आश्चर्य भी हुआ पर बाद में पता चला कि यह स्कॉटलैण्ड की शूटिंग थी। कलाकार तो मेरे लिए बिल्कुल नए थे।

एक महीने बाद गर्मियों में एक अन्य चैनल को इस बाज़ार का आभास हुआ और उसने इसी फ़िल्म को जर्मन में डबिंग करके दोबारा प्रसारित किया। इस बार मैं पूरी फिल्म देखना चाहती थी। पर पता नहीं क्यों, वही तमाम चमक दमक के बावजूद मैं फिल्म को झेल नहीं पाई। मैं फिल्मों की कोई खास शौकीन भी नहीं हूं, जर्मन या हॉलीवुड फ़िल्मों की भी नहीं। पर उस चैनल पर तो जैसे भारतीय फिल्मों का भूत चढ़ गया हो। एक के बाद एक वह उस सपनों की फैक्ट्री की फिल्में दिखाने लगा, वो भी शाम के समय, जब सब लोग टीवी के सामने जुटे बैठे होते हैं। शायद यह ज़रूरी भी था, क्योंकि ये फ़िल्में बहुत लंबी होती थीं। ऊपर से ढेर सारे विज्ञापनों के साथ एक तिहाई समय और बढ़ जाता था। अगर ठीक समय पर न शुरू करते तो दर्शक को रात के तीन बजे ही सोने को मिलता। और आश्चर्यजनक बात, सभी फिल्में शाहरुख खान की होती थीं। शायद चैनल का मालिक शाहरुख का बहुत बड़ा प्रशंसक होगा। मैंने एक दो बार फिर से हिन्दी फिल्म देखने की कोशिश की, पर असफल। बॉलीवुड को झेलना मेरे बस की बात नहीं थी।

फिर शरद ऋतु आई, और अगली फिल्म थी मोहब्बतें। मेरा तो फिल्म न देखने का पक्का इरादा था, पर रात के ग्यारह बजे बोरियत के चलते रिमोट से चैनल पलट रही थी तो पांच मिनट के लिए आंखें इस फ़िल्म पर टिक गईं। इस बार भी खान साहब ही थे पर कहानी बेहतर थी। और वहां एक नया चेहरा भी था, क्या नाम था?? हां, अमिताभ बच्चन। आकर्षक। दो पुरुषों के बीच लड़ाई, पर बहुत दबी दबी, रोमांचक और सूक्षम।

अगले दिन फिल्म को दोहराया गया। इस बार मैंने यह चार घंटे की फिल्म रिकार्ड की। फिर से वही आकर्षण। मैंने नाम को गुगलाया। हां, भारत के एक महानायक। मैंने तो अभी उनके कई चेहरों में से केवल एक चेहरा देखा था। ये पांच मिनट मेरी ज़िन्दगी बदल देंगे, उस समय मुझे नहीं पता था, पर मैंने इस देश में रुचि लेनी शुरू कर दी। वहां की संस्कृति, धर्म, राजनीति। टीवी में भारत के बारे में कोई भी वृतचित्र नहीं छोड़ा। मैंने बच्चन को लिखा, पर कोई उत्तर नहीं। आखिर वे मेगास्टार हैं, हर कोई उनसे संपर्क साधना चाहता होगा। पर अफसोस था कि डबिंग के चलते मैं फिल्म में उनकी असली आवाज़ नहीं सुन पाई। इसलिए मैंने ज़िन्दगी की पहली हिन्दी फ़िल्म की डीवीडी खरीदी। जैसी उम्मीद थी, हिन्दी भाषा वैसी ही अद्भुत लगी। लगा जैसे मैं घर वापस आ गई हूं। मुझे शुरु से ही कलाकारों और कहानी की बजाय यह भाषा आकर्षित कर रही थी। तो क्या अब मुझे हिन्दी सीखनी होगी? मेरी उम्र में भी कई लोग नई भाषाएं सीखते हैं, हालांकि स्कूल में लैटिन, फ़्रेंच और अंग्रेज़ी सीखने के बाद मैंने किसी और भाषा में पांव न फंसाने की कसम खाई थी। मेरी दिलचस्पी गणित में है और मैंने कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री पूरी की है। पर हिन्दी? चलो कोशिश करते हैं।

एक प्राथमिक पुस्तक लेकर मैंने तीन महीने तक देवनागरी लिपि और हिन्दी भाषा सीखी। उसके बाद मैं भारत और हिन्दी भाषियों के संपर्क में आना चाहती थी और बहुत कुछ जानना चाहती थी। पर यह कैसे सम्भव होता? स्कूल के बाद तो मेरा अंग्रेज़ी भाषा के साथ संपर्क भी टूट गया था। मैंने इंटरनेट में कई फोरमों पर कोई अच्छा संपर्क ढूंढने की बहुत कोशिश की। चार सप्ताह बाद मुम्बई से लगभग मेरी उम्र के श्याम चन्द्रगिरी के साथ परिचय हुआ। उनके साथ रोज़ चैट करते समय में कई शब्दकोष खोलकर बैठती थी। पहले पहले हम दार्शनिक या धार्मिक विषयों पर बात करते थे। पर धीरे धीरे यह मैत्री घनिष्ठ हो गई। इसी दौरान आर्ट-वांटेड (artwanted) नामक साइट द्वारा भी कई भारतीय कलाकारों से मेरा परिचय हुआ। कई लोगों को मेरे साइट में मेरे बनाए गए अमिताभ बच्चन के स्केच देख कर हैरानी हुई। फिर एक दिन एक  चित्रकार विजेंद्र एस विज   ने अमिताभ बच्चन जी द्वारा उनके पिता श्री हरिवंश राय बच्चन के बारे में एक व्याख्यान के चित्र भेजे। इस तरह मेरा भारत के एक लोकप्रिय कवि से परिचय हुआ। मैं भी उस समय इतनी हिन्दी सीखने के बाद उसमें कुछ करना चाहती थी। फिर ख्याल आया कि क्यों न उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'मधुशाला' में से कुछ छन्दों का अनुवाद किया जाए? कुछ छन्द जब मैंने अपने भारतीय दोस्तों को सुनाए तो वे पूरी पुस्तक का अनुवाद करने पर ज़ोर देने लगे। लेकिन उसे यहां पढ़ेगा कौन। मैंने ग्यारह प्रकाशनों से इसके बारे में बात की। उनमें से सात प्रकाशनों को यह प्रोजेक्ट रोचक लगा। मुझे भी कविताओं का अनुवाद करने और उनके पीछे की सोच जानने में मज़ा आने लगा। पर इससे पहले कॉपीराइट के बारे में सोचना भी ज़रूरी था, ताकि जर्मनी में कोई और इसे प्रकाशित न कर सके। तो एक बार फिर ज़रूरत पड़ी अमिताभ बच्चन से संपर्क साधने की। लेकिन इस बार उनके सचिवालय द्वारा संपर्क करने की सोची। कई बार लिखा, कोई उत्तर नहीं। फिर एक ईमेल आई कि अमिताभ जी व्यस्त हैं पर समय मिलने पर उन्हें आप के बारे में बताया जाएगा। कई सप्ताह गुज़र गए। मेरे मित्र श्याम ने भी मुम्बई में उनके दफ़्तर जाकर मुद्दे को आगे बढ़ाने की कोशिश की। पर फिर वही उत्तर।

तीन महीने बाद हम दोनों बहुत तंग आ गए। एक दिन मैं और श्याम दोनों ही उनकी सेक्रेटरी रोज़ी सिंह से संपर्क कर रहे थे। इधर मैं ईमेल द्वारा उन्हें यह काम छोड़ने और कोई और कवि ढूंढने की धमकी दे रही थी और उधर श्याम उनके पास जाकर कह रहे थे कि यह जर्मनी को नीचा दिखाना है। डेढ घंटे बाद रोज़ी सिंह की ईमेल आई कि मेरा पत्र और मेरे द्वारा बनाया हुआ हरिवंशराय बच्चन जी का चित्र उनके बॉस को दे दिया गया है। एक दिन बाद अमिताभ जी की ईमेल आई कि वे मेरे काम का कुछ अंश देखना चाहते हैं। मैंने तुरन्त यह कर दिया। फिर एक महीने बाद उनकी दूसरी ईमेल आई जिसमें उन्होंने मुझे इसे प्रकाशित करने की अनुमति दी। साथ ही डाक द्वारा मुझे औपचारिक पत्र भेज दिए गए।

और यह मेरे काम की शुरूआत थी और अब मेरा अमिताभ बच्चन के साथ सचमुच परिचय हो गया था। कुछ दिन उनकी माता की मृत्यु हो गई। मैंने उन्हे शोक-पत्र और एक कविता लिखकर भेजी। तब से मेरे पास उनका निजि ईमेल पता भी है।

अब असली काम शुरू करने का समय आ गया था। पहले पहले यह का आसान लगता था पर धीरे धीरे मुश्किलें बढ़ती गईं। तमाम शब्दकोषों के बावजूद मुझे शब्दों के अभिप्राय समझ में नहीं आते थे, क्योंकि लेखक उन्हें बिल्कुल अलग सन्दर्भ में उपयोग करते थे। पहले शब्दों को समझने के लिए रोमन लिपि में बदलना, फिर उनके उत्तर ढूंढना, फिर उनका अनुवाद करना, फिर अनुवाद को ठीक तरह से कविता की तरह लिखना, वे 135 छन्द अब मुझे पहाड़ की तरह लगने लगे। अगर मैं कोई समस्या ईमेल द्वारा अपने परिचितों को भी लिखती, तो भी उत्तर आने में कई दिन लग जाते। मेरा धैर्य टूटने लगा। मैं सोचने लगी कि आखिर इतनी मेहनत का फायदा क्या है? क्या मैं यह सब किसी के कहने पर कर रही हूं? नहीं। पर जब भी मैं यह काम छोड़ने लगती, फिर से कुछ हो जाता और मैं पुन काम में लग जाती।

फिर आईआईटी खड़गपुर के शासवत दूर्वर नामक एक कैमिकल इंजनियरिंग के छात्र से मेरा परिचय हुआ। वह भी आर्ट वांटेड पर सक्रिय था। उसे इस पुस्तक का ज्ञान भी था और रुचि भी। एक बार वह कुछ समय की ट्रेंनिंग के लिए जर्मनी आया। हमने मिलकर इस पुस्तक पर बहुत काम किया। पुस्तक में जीवन के बारे में लिखी बातें मेरे अपने ख्यालों से बहुत मिलती जुलती थीं। आखिर वह समय आया जब अनुवाद पूरा हो गया। पर क्या यह अनुवाद कविता के हिसाब से बिल्कुल ठीक था? क्या पता। खुश्किस्मती से एक परिचित द्वारा एक जर्मन विश्वविद्यालय में कार्यरत 'वी श्रीनिवासन' नामक एक भारतीय भाषा-विज्ञानी के बारे में पता चला। उसने बहुत सी गल्तियों को ठीक किया और कई नए उपयुक्त शब्द बताए। इसी बीच कभी कभी अमिताभ बच्चन को ईमेल द्वारा अपने काम के बारे में बताती थी। उनके उत्तर संक्षेप में होते थे पर आते ज़रूर थे। मैंने उनको बताया कि मैं कोई अच्छा प्रकाशक ढूंढ रही हूं। मैंने उनसे पुस्तक की भूमिका लिखने का आग्रह किया। पहले पहल उन्होंने मना किया पर बाद में मान गए। इसी बीच जर्मनी के द्रौपदी प्रकाशन ने मेरी कृति को प्रकाशित का फैसला कर लिया। इस तरह मेरा भारत के साथ नाता जुड़ा।

साभार: 
क्लाउडिया ह्युफ़्नर // http://www.claudia-huefner.de/
बसेरा // http://basera.de ,  जर्मनी की एकमात्र हिन्दी पत्रिका 
http://rajneesh-mangla.de

Saturday, August 22, 2009

हॉस द्स वेंएस - मधुशाला

लम्बे अरसे बाद क्लौदिया की किताब पब्लिश हो ही गयी.. २ साल पहले उन्होंने मधुशाला की रूबाइयों का अनुवाद अपनी जर्मन भाषा में लिखा और हर रूबाइयों पर चित्र भी बनाये हिंदी के प्रति उनका यह प्रेम अनूठा है वह हिंदी सीखती हैं और पढ़ती भी हैं.. बच्चन साहब की मधुशाला उन्होंने खुद पढी। उनका जिक्र मैं पहले भी यहाँ कर चुका हूँ..वह एचिंग की मास्टर (कुशल चित्रकार) हैं.. ३ साल पहले हम एक अमेरिकन साईट आर्ट वांटेड डॉटकाम से संपर्क में आये.. फिर तो बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ वोह बेहद रोचक था..

उन्होंने काफी जानकारी हिंदी के महाकवि डा. हरिवंश राय बच्चन के बारे में ली..और अपनी इच्छा जाहिर की की वह मधुशाला का जर्मनमें अनुवाद करेंगी और एचिंग बनायेंगी.. उनका यह प्रोजेक्ट पूरे २ वर्ष तक च
ला.. वह लगातार लिखती रहीं..चित्र बनातीं रहीं.. यहाँ भारत में भी पब्लिसर तलासती रहीं.. कई संस्थाओं में भी बात चलती रही..अमिताभ जी से भी संपर्क किया.. और अंततः अब उनकी उनके किताब हाथ में है.. जिसे " Draupadi-publisher" ने छापी है.. किताब का कवर यहाँ देखा जा सकता है...मेरी प्रति भी एक सुरक्षित है.. जैसे ही मेरे हाथ आयेगी मैं कुछ अंश इलस्ट्रेशनस यहाँ जरूर पोस्ट करूंगा.. उनकी लिखी एक छोटी सी ई-मेल भी यहाँ पोस्ट कर रहा हूँ.. ताकी उनकी इस उपलब्धी और खुशी को हम सेलीब्रेट कर सकें..
और अधिक प्रति हाँथ में आने पर..


Dear Sangeeta, dear Vijendra,
long time, that we didnt hear anything.... My hope is that you are all fine and enjoy your life, your family, with your lovely boy.... It will be a lot of work, but also an immense lot of joy.. :-))
In the next two weeks, I will have my book "Haus des Weins - Madhushala" in my hands, it had been realized by Draupadi-publisher and will be printed now... after two years of work in getting in contact with Amitabh Bachchan, translating, doing my artworks for illustration, searching for a publisher and being sucessfully in it now it will released, offical date of release is 15th september.
Amitabh grants me a nice foreword and will help me by giving a statement, when I shall inform the media in India. I create a press release for it...
So far to my project, now to my promise: you also will be one of the first people, that will get the book. Please tell me your actual adress, so I can send the book... it will be a pleasure to me, cause you both are one of those poeple, that helped me to realize my project.
For today send you my very best wishes and blessings
love
Claudia

erscheint am 15. September: Indische Poesie aus dem Hindi ins Deutsche übersetzt:

Haus
des Weins
Madhushala

mit einem Vorwort von

Amitabh Bachchan

bilingual,
mehrere Radierungen,
einführende Erklärung,
100 Seiten, 8 Illustrationen

im DRAUPADI-Verlag, Heidelberg

www.draupadi-verlag.de
http://www.claudia-huefner.de

Dr. Harivansh Rai Bachchan

(1907-2003)

Vater des bekannten
indischen Schauspielers
Amitabh Bachchan
schuf 1935 ein 135 Verse
langes Gedicht über das Leben,
die Menschen,
das Schicksal,
Politik und Religion
und den Tod,
das an seiner Aktualität
bis zum heutigen Tag
nichts verloren hat...

Monday, July 06, 2009

तयेब मेहता को समर्पित कृति


'मदर'
डेडीकेटेड टू तयेब मेहता
12x18 इंच , इंक पेन, आयल पेस्टल कलर, आन पेपर
जून-२००९,

Saturday, July 04, 2009

चित्रकार - तयेब मेहता



तयेब मेहता
2 जुलाई , 2009, को मुम्बई के एक अस्पताल में दिल के दौरे से उनका निधन हो गया..वह 84 वर्ष के थे.. वह २ साल से बीमार चल रहे थे उन्होंने अपना काफी समय मुम्बई में व्यतीत किया.. 25 जुलाई सन 1925 में गुजरात के कपड़वंज , खेडा डिस्ट्रिक्ट में जन्मे तयेब मेहता सुविख्यात भारतीय चित्रकार थे ..उनकी 'Bombay Progressive Artist Group' सुजा, रजा और हुसैन के साथ सक्रिय भागीदारी थी और भारतीय आधुनिकता वाद कलाकारों की प्रथम पीढी के सदस्य थे भारतीय कलाबजार में उनकी एक पेंटिंग 'Triptych Celebration' क्रिस्टी की नीलामी में सबसे महँगी (1.5 करोड़ रु ($ 317,500) बिकी.. 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी कुछ कृतियाँ यहाँ देखी जा सकती हैं..






Thursday, December 11, 2008

एक नयी कलाकृति | लाईट्स ...कैमरा...एक्शन...कट..ट्..ट्..ट्



लाईट्स ...कैमरा...एक्शन...कट..ट्..ट्..ट्
20x30 इंच, एक्रेलिक आन कैनवास
वर्ष - 2008

Monday, August 25, 2008

उस्ताद की याद में



टाइटल : उस्ताद की याद में
24x24 इंच | डिजिटल आन पेपर
सन -२००८, अगस्त

Wednesday, April 16, 2008

यह कलाकृति डा. अशोक चक्रधर ने बनायी है


अनटाइट्ल्ड
डा.अशोक चक्रधर
18x24, इन्च, एक्रिलिक आन कैनवास्

अभी हाल ही मे उनसे मुलाकात हुई..उन्होने अपने जन्मदिन पर एक कलाकृति बनायी है..वाकई एक मास्टर पीस.. कलाकृति प्रवासी सन्सार का आवरण बनी है..इसकी खूबसूरती का अन्दाजा इसके जबर्जस्त स्ट्रोक्स, सबजेक्ट और पावरफुल कम्पोजिसन , कलर देख कर लगाया जा सकता है...
मैं शब्दों में बखान करूँगा तो बेइमानी होगी.

Wednesday, May 30, 2007

मेरा पहला तैलीय चित्र

" मदर एण्ड चाइल्ड" ,
वर्ष -२००४, आयल आन बोर्ड

यह आयल कलर से बनी मेरी पहली पेंटिंग है.. शीर्षक है " मदर एण्ड चाइल्ड" जिसे सन - 1994 मे "इलाहाबाद संग्रहालय" मे चल रही वर्कशाप के दौरान बनाया था..हाँ हस्ताक्षर नये है..सन 1994 मे मुझे आयल कलर की ट्यूब के बारे मे जानकारी हुई..इससे पहले मै एशियन पेंट से ही यदा कदा तस्वीरो मे रंग भरता था ..या फिर स्डूडेन्ट क्वालिटी का कैमेल वाटर कलर...वर्कशाप के दौरान इलाहाबाद से जुडी बडी सारी यादे तरोताजा है.. कोशिश करुँगा इन्हे शब्द दे सकूँ..शायद आपको भी पसन्द आये।

Wednesday, May 23, 2007

सारा डेटा पा जाएगा बेटा-अशोक चक्रधर

अधिक नहीं कुछ चाहिए,
अधिक न मन ललचाय,
साईं इतना दीजिए,
साइबर में न समाय।

भक्त की ये अरदास सुनकर भगवान घबरा गए। क्या! भक्त इतना चाहता है जो साइबर में न समाए! अरे भइया! इतना तो अपने पास भी नहीं है। अपन को मृत्युलोक का डेटा लेना होता है तो साइबर स्पेस में सर्च मारनी पड़ती है। यमराज का सारा काम आजकल इंटरनेट पर चल रहा है। पूरे ब्रह्मांड के इतने ग्रह-नक्षत्र, उनमें इतने सारे जीवधारी! किसकी जन्म की किसकी मृत्यु की बारी? सब नेट से ही तो ज्ञात होता है। डब्ल्यू-डब्ल्यू-डब्ल्यू यानी वर्ल्ड वाइड वेब अब बी-बी-बी हो गया है। बी-बी-बी अर्थात् बियोंड ब्रह्मांड बेस। धरती पर हिन्दी का एक सिरफिरा कवि इसको ‘जगत जोड़ता जाला’ बोलता है। कहता है--
‘साइबर नेट बने हुए, इस जी के जंजाल,
अपने ऊपर बिछा है, जगत जोड़ता जाल॥’
बहरहाल, भगवान बड़बड़ा रहे हैं— ‘बताइए! भक्त ब्रह्मांड से अधिक चाहता है। धरती पर ‘साइबर स्पेस’ कहते हैं, पर हम भगवानों के बीच इसे ‘स्पेस साइबर’ कहा जाता है। पता नहीं किस साइबर की बात कर रहा है भक्त’। भगवान व्यथित हैं।

जिस भक्त ने भगवान को कष्ट दिया वह इस समय एक अस्पताल में लगभग मृत्यु शैया पर है। उसकी आयु एक सौ छ: वर्ष हो चुकी है फिर भी जीने की इच्छा कम नहीं हुई। कहने को ही भक्त है वह। दरअसल, वह स्वयं ही भगवान बनने की फिराक में है। उसका नाम है-- श्री श्री श्री एक हज़ार आठ स्वामी सत्यानंद सरस्वती, आई.डी.- वी.आई.पी. 987654321 कैटेगरी- स्प्रीचू ओरिएंटल साइबर एजीरियल योगा।

स्वामी इंवैंटीलेटर पर हैं। उनकी इड़ा, पिंगला, सुषुम्ना नाड़ियों से विद्युतीय माइक्रो चाक्षुष नौन तार कंडक्टर्स जुड़े हैं। केवल नर्सें और डॉक्टर वर्चुअल स्क्रीन पर मरीज़ का जीवन-ग्राफ देख सकते हैं। ये है सन 2057, फरवरी का महीना, स्वामी सत्यानंद सरस्वती इंवैंटीलेटर पर हो रहे हैं पसीना-पसीना।

अस्पताल के बाहर उनके शिष्यों की फौज थी। सब दुःखी थे, केवल एक की ही मौज थी। वह था उनका शिष्य नकारू। नकारू यह सोच-सोच कर मगन था कि वी.आई.पी. स्वामी मरने वाले हैं। वही उनके साइबर डेटा और साइबर पीठ का उत्तराधिकारी होगा। पिछले लगभग एक महीने से वह स्वामी की मृत्यु की कामना कर रहा था। दस दिन से तो उसने उन्हें उम्रवर्धिनी औषधि व्यग्रआग्रा देना भी बंद कर दिया था। स्वामी को इस तथ्य की भनक नहीं लग पाई। किंतु सिस्टम के साथ ज़्यादा छेड़छाड़ करने के कारण नकारू की स्नायु-दिमागी ड्राइव में कोई वायरस लग गया, जो ‘स’ ध्वनि को ‘ह’ में बदल देता था। अगर वह दूसरों के सामने स्वामी का नाम लेने का प्रयास करता था तो मुंह से निकलता था- ‘ह्वामी हत्यानंद हहह्वती’। सकारू जो कि स्वामी का दूसरा शिष्य था बिगड़ गया- ‘लज्जा नहीं आती, श्री श्री श्री का नाम ऐसे लिया जाता है’?

नकारू लज्जित तो नहीं हुआ, परेशान सा होकर कहने लगा- ‘हकारू! हायद कोई वायरह लग गया है, ह्री ह्री ह्री का जैहे ही नाम लेता हूं हत्यानंद हहह्वती ही निकलता है’। सकारू समझ गया। उसे अपना नाम ‘हकारू’ भी अच्छा लग रहा था, क्योंकि अन्दर ही अन्दर वह जानता था कि स्वामी की मृत्यु के बाद सारे हक तो उसी को मिलने हैं। जिसे हक मिले वो हकारू। वह नकारू की तरह नकारात्मक नहीं था। उसने कभी स्वामी की मृत्यु की कामना नहीं की। वह हृदय से साइबर-योगा-पीठ के हित की कामना करता था। माना कि चिकित्सा विज्ञान ने मनुष्य की आयु बढ़ा दी है पर अमर तो नहीं किया। वह सचमुच चाहता था कि श्री श्री श्री अभी धरती से विदा न लें। एजीरियल साइबर योगा विज्ञान के क्षेत्र में उनका भारी योगदान था। उन्होंने ब्रिटेन, अमरीका, यूरोप, जापान और अफ्रीका के बेरोज़गार नौजवानों को आउटसोर्सिंग में जॉब देकर मनुष्य की उम्र पांच सौ साल करने वाले प्रोजैक्ट पर काफी श्रम किया था। भारत के नौजवानों को ज़्यादा धन देना पड़ता था। विकास-अवरुद्ध पश्चिमी देशों के नौजवान सस्ते पड़ते थे। उम्र-वर्धन तकनीक पर शोध करते-करते वे स्वयं पर ही कोई ग़लत प्रयोग कर बैठे। सुषुम्नोत्तर तरंग-प्रवाह में विकारी बाधा आ गई। श्वास लगभग चली गई, मूर्छित हो गए। नकारू और सकारू ने उन्हें साइबरोलो अस्पताल के इंवेंटीलेटर के हवाले कर दिया। अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं।

श्री श्री श्री एक हज़ार आठ स्वामी सत्यानंद सरस्वती, आई.डी.- वी.आई.पी. 987654321 कैटेगरी-- स्प्रीचू ओरिएंटल साइबर एजीरियल योगा इंवैंटीलेटर पर अर्धमूर्छित अवस्था में लेटे-लेटे अंतिम सांसें नहीं गिन रहे थे, वे गिन रहे थे उन महिलाओं की संख्या जो उनके संसर्ग में आईं। वे चाहते थे उनके दिमाग का स्त्री-डाटा करप्ट हो जाए। वे नहीं चाहते थे कि मरने के बाद उनके दिमाग की हार्ड-ड्राइव उनके मठ में जाए और शिष्य हतप्रभ रह जाएं। जीवन भर भारतीय संस्कृति की दुहाई देने वाले अविवाहित सत्यानंद ने सत्य में किस-किस प्रकार के आनंद लिए थे, सब पता चल जाएगा उनके चेलों और चपाटों को।

तपस्विनी मेधा से उनके क्या रिश्ते थे। अमरीका से आई साध्वी जैनेथ, कज़ाकिस्तान की क्युदीला, जापान की फुईकुई... और... । अब उनके चेलों को यह भी पता लग जाएगा कि मठ के एक अरब हज़ार रुपए उन्होंने किस प्रकार होनोलुलू के हिडन-बैंक में जमा कराए। अरे! वे कोड नम्बर अब कैसे मिटाएं। और ये जो व्यर्थ का उत्तराधिकारी बना हुआ है नकारू, इसको सब कोड पता चल जाएंगे। किसी तरह मेरे दिमाग की हार्ड ड्राइव खराब होनी चाहिए, करप्ट होनी चाहिए। हाय! इंवैंटीलेटर से कब हटाया जाएगा मुझे। कम्बख़्त इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी। साइबर स्पेस की डैमोक्रेसी मेरी ऐसी की तैसी करा देगी।

कमरे में डॉक्टर आया। उसके हाथ में साइबर मोबाइल था। स्क्रीन के उपर हाथ फिरा कर वो उंगलियां उपर नीचे करता था, विंडो बदल जाती थी। कहने लगा— ‘स्वामी! आई थिंक आप मुझे सुन सकते हैं। आई कैन रीड यॉर माइंड, माइक्रो फैमिनन रेज़ बता रही हैं कि आप महिलाओं के बारे में सोच रहे हैं। ये सन दो हज़ार सत्तावन है, भारतीय मुक्ति संग्राम को दो सौ साल हो चुके हैं। इस साल भी साइबर स्पेस में भारतीय वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी काम किया है। धरती के सारे मनुष्यों का जन्म-मरण का डेटा बेस और डेटा विश्लेषण तो पिछले साल ही पूरा हो गया था, आज डी.एन.ए एंट्रीज़ भी पूरी हो गई हैं। क्या आपको मालूम है कि इस धरती पर आपकी चार संतानें हैं....’।

इस से पहले कि डॉक्टर आगे कुछ कहता, स्वामी के शरीर में ज़ोर का कम्पन हुआ। इंवैटीलेटर की सुषुम्ना पाइप से धुआं निकलने लगा। स्वामी के दाँत बजने लगे। डॉक्टर खुश हो गया। ये शॉक ट्रीटमैंट नहीं अशोक ट्रीटमैंट था—‘पता नहीं आपको खुशी हुई या गम। मे बी कभी खुशी कभी गम। बट यू कांट इरेज़ दा फैक्ट। साइबर स्पेस में अब सब को पता चल जाएगा कि अनमैरिड स्वामी के उत्तराधिकार का मामला सुलझ गया है। स्वामी आपका सारा डेटा, पा जाएगा आपका बेटा और तीनों बेटियां। नकारू और सकारू बेकार लड़ रहे हैं।

इस आलेख में एक हज़ार एक सौ आठ शब्द पूरे हो चुके हैं। बोलो- ह्वामी हत्यानंद हहह्वती की जय!

द्वारा: डॉ. अशोक चक्रधर की कलम से...
http://www.chakradhar.com/

Monday, May 21, 2007

भुला दे अब तो भुला दे कि भूल किसकी थी-अशोक चक्रधर

अजी दिल बल्लियों उछला और गमले के गुलाब की तरह खिला जब पाकिस्तान से मुशायरों की श्रृंखला में शिरकत करने का दावतनामा मिला। पाकिस्तान जाने वाला पहला हिन्दी कवि। हवाई जहाज़ डबल-डैकर था। में था ऊपर की मंज़िल पर। मेरे एक ओर पद्मश्री बेकल उत्साही और दूसरी ओर शायर दीक्षित दनकौरी बैठे थे। नीचे की मंज़िल पर बाकी भारतीय शायर-हज़रात थे। दोपहर ढाई बजे उड़ना था लेकिन साढ़े तीन से पहले नहीं हिला।

हिलने से पहले हुई बिस्मिल्लाह। कुरान की आयत पढ़ी गई। मैंने भरपूर दुनिया घूमी पर हवाई जहाज़ में प्रार्थना होते हुए पहली बार सुनी। बेकल साहब ने बताया—‘ये सफ़र की दुआ है। इसमें कहा जा रहा है कि हम तेरे हवाले हैं, तू सबसे बड़ा है। तू हमारे गुनाहों को माफ करते हुए इस सफ़र को हमारे लिए आसान कर दे’।

तभी एक मधुर आवाज़ गूंजी— ‘सलाम वालेक़ुम ख़वातीनो हज़रात। इस परवाज़ पर हम ख़ुशामदीद कहते हैं। हमारी रवानगी में जो ताकीर हुई उसके लिए हम माज़रतख़्वाह हैं। ये ताकीर ऑपरेशनल वजूहात की बिना पर हुई। हम इंशाअल्लाह एक घंटा चालीस मिनट में कराची पहुंचेंगे। हमें उम्मीद है कि आपका सफ़र ख़ुशगवार ग़ुज़रेगा। ताकीर के लिए हम फिर से माज़रतख़्वाह हैं’।
बेकल जी के बिना बताए मैं समझ गया कि ताकीर माने देरी और माज़रतख़्वाही का मतलब है माफ़ी मांगना। मैं ऐन उस दिन जा रहा था जिस दिन अभि और ऐश एक होने वाले थे। मैं उनके जीवन के सफ़र की दुआएं करने लगा। शादी में जो ताकीर हुई उसके लिए माज़रतख़्वाही कौन करे। कुंडली में बैठे मंगल को माज़रतख़्वाही करनी चाहिए। जिसने अभिषेक के अब्बा को मन्दिरों में नंगे पाँव दौड़ा दिया।
जब हवाई जहाज़ कराची के हवाई-अड्डे पर उतरा तो बताया गया कि बैरूनी दर्जा हरारत बत्तीस डिग्री है और ताकीर के लिए हम माज़रत चाहते हैं। ‘दर्जा हरारत’ ज़ाहिर है तापमान के लिए कहा गया जिसे बत्तीस बताया गया। अंदरूनी ‘अंदर का’ होता है, बैरूनी ‘बाहर का’ होगा। हम प्राय: कहते है कि आज बदन में हरारत है, पर ये कभी नहीं सोचा कि हरारत का मतलब तापमान है। शब्दों के प्रयोग से हम उनके अर्थ बिना बताए सीख पाते हैं। बैरूनी, ताकीर, माज़रत और हरारत, इन चार शब्दों में जो शब्द दस दिन तक सर्वाधिक सुना वह था— ‘माज़रत’।

हवाई अड्डे पर जो लोग लेने आए वे असंख्य कारणों से माज़रतख़्वाह थे। जिस बस में बैठे, उसका ड्राइवर माज़रतख़्वाह था कि जब तक सब नहीं बैठ जाएंगे वह ए.सी. नहीं चलाएगा। शायर आठ, चाहने वाले साठ। चढ़ने ही न दें बस में। हमें पहचानने वाले भी वहां मिल गए। जिन्होंने टीवी पर ‘वाह-वाह’ देखा होगा। कोई ऑटोग्राफ के चक्कर में, कोई फोटोग्राफ के चक्कर में। मैंने उनसे माज़रत चाहते हुए बस में सीट पर कब्ज़ा किया। ए.सी. बैठा तो ए.सी. चला।

माज़रत शब्द अगर बहुत पहले आ गया होता तो महाभारत नहीं होती। क्षमा ही तो नहीं सीखी लोगों ने। कौरव-पाण्डव एक-दूसरे को क्षमा कर देते तो सुईं की नोक के बराबर भी लड़ाई नहीं होती। वेदव्यास ने वनपर्व में लिखा है-- ‘क्षमा धर्मा: क्षमा यज्ञ क्षमा वेदा क्षमा श्रुतम्’, क्षमा धर्म है, क्षमा यज्ञ है, क्षमा वेद है तथा क्षमा शास्त्र है। पर किसने जाना और किसने माना। पाकिस्तान और हिन्दुस्तान भी कश्मीर के बारे में महाभारत पर आमादा रहते हैं। अरे! माज़रत पर आमादा रहो, महाभारत में क्या रखा है रे भइया।

पाकिस्तान के हर मुशायरे में हम यही मुहब्बत का पैगाम देते रहे। मैं ठहरा वहां के मुशायरों में जाने वाला पहला हिन्दी कवि। हिन्दी कविता का अलग शिल्प, अलग विधान, अलग तरीका। उन्हें तो आदत थी दो-दो पंक्तियों के शेर सुनने की, अपनी कविता होती थी कथात्मक और लंबी। वहां के श्रोताओं के लिए नया तजुर्बा। पहले मुशायरे के बाद वहां के अदब-नवाज़ आयोजक जनाब अफ़ज़ाल सिद्दिक़ी ने कहा— ‘अशोक साहब, पता ही नहीं चलता कि कब तक आपकी गुफ्तगू चलती है और कहां आपकी शायरी शुरू हो जाती है। पर सामईन (श्रोताओं) ने पसन्द किया आपको। कुछ तो बेहूदे हर जगह होते हैं, उन्हें ग़ज़ल के अलावा कुछ समझ नहीं आता’। मैंने कहा- ‘चलिए कोशिश करूंगा। ग़ज़ल का शायर तो मैं नहीं हूं पर यदा-कदा कह लेता हूं’।

मुशायरे में लोग उछल-उछल कर दाद देते थे। अगर उत्साह में आकर श्रोता ताली बजा बैठें तो निज़ामत करने वाला यानी संचालक टोक देता था— ‘मैं बड़ी माज़रत के साथ आपसे ग़ुज़ारिश करना चाहता हूं कि तालियां बजाना अदब-नवाज़ी के एकदम ख़िलाफ है। मेहरबानी करके तालियां न बजाइए, दाद दीजिए, वाह-वाह कीजिए’।

मैं हैरान! अरे अपने यहां तो कविगण तालियों की भीख मांगते हैं। तालियों के लिए कटोरा-सा लेकर खड़े हो जाते हैं। कोई माज़रत-फाज़रत नहीं करते हैं। धड़ल्ले से बेशर्म होकर कहते हैं कि तालियां बजाइए। न बजाओ तो श्राप देने लगते हैं-- तालियां नहीं बजाईं तो आपको देश-द्रोही माना जाएगा, तालियां नहीं बजाईं तो आप अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजाएंगे, तालियां बजाइए मेरे बाल-बच्चे आपको दुआ देंगे। मैं अपने गीत की यही लाइन तब तक दोहराता रहूंगा या रहूंगी जब तक आप मिलकर तालियां नहीं बजाएंगे। ऐसी ज़ोर-ज़बरदस्ती करते हैं कि क्या कहिए! और वहां अदब-नवाज़ सामईन माज़रतख़्वाह हैं।

अफ़ज़ाल साहब की नसीहत पर मैंने अपनी दरिन्दा-परिन्दा वाली ग़ज़ल सुनाई। मौक़े की नज़ाकत देखते हुए उसका एक शेर बदल भी दिया—

‘भुला दे अब तो भुला दे कि भूल किसकी थी,
ये पाक मेरा है, हिन्दोस्तान तेरा है’।

इस पर तालियां न रुकीं और संचालक महोदय भी न रोक पाए। तालियां इतनी पुर-बुलंद, इतनी सामूहिक और इतनी स्वत:स्फूर्त थीं कि अदब-नवाज़ी की रवायात ध्वस्त हो गईं। मैंने कोई शायरी नहीं की थी, बल्कि एक ऐसी इच्छा को अभिव्यक्ति दी थी जो पाकिस्तान की जनता शिद्दत के साथ महसूस कर रही थी। ‘ये पाक मेरा है, हिन्दोस्तान तेरा है’, ये बात मनमोहन सिंह और मुशर्रफ नहीं कह सकते और न सुन सकते। लेकिन एक शायर कह सकता है, एक कवि कह सकता है। उसके लिए धरती पर खीचीं गई सीमाएं कोई मायने नहीं रखतीं। वह तो दिलों के बीच की सीमाओं और दीवारों को तोड़ डालता है। धरती पर भौगोलिक सीमाएं भले ही बनाए रखो पर दिलों में खिंची सारी सीमा-रेखाओं को मिटा दो।

दस दिन खूब अच्छे बीते। सुबह कहीं इस्तकबालिया, दिन में कहीं लंच, शाम को कहीं चाय, रात में कहीं शानदार डिनर और उसके बाद मुशायरा, जिसमें पचास और सत्तर के बीच में शायर हज़रात। संचालक को हर बार दोहराना पड़े– ‘मैं माज़रत के साथ कहता हूं कि इख़्तेसारी से काम ले’। इख़्तेसारी बोले तो संक्षेप में बोलें। एक जगह तो ऐलान कर दिया गया कि अपने पसंदीदा पाँच शेर सुनाएं सिर्फ़। फ़ज़र की अज़ान से पहले मुशायरा ख़त्म करना है। मैंने तो एक जगह कह भी दिया—

एक शायर के लिए भारी है,
इख़्तेसारी तो एक आरी है।
यहां आ के मुझे महसूस हुआ
कम सुनाने में समझदारी है।

बैरूनी, ताकीर, माज़रत, हरारत, इख़्तेसारी जैसे शब्दों के साथ पाकिस्तानियों की मुहब्बतें लेकर लौटे। मुम्बई के हवाई अड्डे पर वही उद्घोषणाएं— ‘इंशाअल्लाह, हम मुम्बई पहुंच गए हैं। बैरूनी दर्जा हरारत चौंतीस डिग्री है’। और चूंकि कोई ताकीर नहीं हुई थी सो माज़रत भी नहीं की गई। मैं सोच रहा था कि अगर कोई भी आसानी से माज़रत कर ले तो बैरूनी तो क्या, अन्दरूनी तापमान ठीक हो जाता है। घर आए तो अमित जी के यहां से आई अभि-ऐश की शादी की मिठाई खाई। पड़ोस में बांटी, जिनको नहीं मिल पाई उनसे माज़रत कर ली।

द्वारा: डॉ. अशोक चक्रधर की कलम से...
http://www.chakradhar.com/

Tuesday, May 01, 2007

एचिंग टेक्नीक बाइ - क्लादिया ह्यूफ्नर



मेरी उनसे मुलाकात http://www.artwanted.com/ के द्वारा हुई..
जब उनके कमेंट्स मैने अपनी एक पेंटिंग पर देखे...
http://www.artwanted.com/imageview.cfm?id=473554

"10-Mar-07 03:33 AM
Claudia Huefner Bahut manohar hai!! Very interesting, very expressive! "

एक क्लिक से पता चला कि वह एक बडी अच्छी चित्रकार है , जिनका एचिंग विधा पर अच्छा कमांड है.. उनके चित्र देखे..तो बडा आश्चर्य हुआ.. एक जर्मन का हिन्दी प्रेम..आधे से ज्यादा चित्र हिन्दुस्तानी थे..अमिताभ बच्चन की वह जबरजस्त फैन है.. ई-मेल पर उनसे काफी बाते हुई..वह पिछ्ले 3 महीने से जर्मनी मे हिन्दी सीखती है..

हिन्दुस्तानी कल्चर और आर्ट मे काफी दिल्चस्पी है..उनकी हिन्दी और अंग्रेजी मिश्रित ई-मेल पढ कर बडा आनन्द आता है..लगता ही नही की वह जर्मन है..हाँलाकि लिख्नने मे अभी रोमन लिपि का इस्तेमाल करती है..पर जल्द ही यूनीकोड सीख जायेगी...

अभी हाल मे ही उन्होने हमारी शादी पर एक सुन्दर सा उपहार भेजा ..संगीता का एक एचिंग ...
यहाँ देखिये...
एक तस्वीर को देखकर चीजो को बेहद खूबसूरती से निकाला है.. जिसे शब्दो मे कहना जरूरी नही लगता है..देखकर ही पता लग जाता है. ..
एचिंग टेक्नीक है क्या::
एचिंग कला की एक ऐसी विधा है जो एक मेट्ल प्लेट (engraved plate) पर बरीक लाइन के द्वारा चित्र को carve करके की जाती है और फिर उसका प्रिंट लिया जाता है..
क्लादिया एचिंग कैसे करती है...वह यहाँ बता रही हैँ..
Etching technique:
Engraving technique, called etching. The attached pictures shows you how the plane look like, where I engraved a portrait with a special etching steel-needle - in mirror-inverted way. This plane is rubbed in with special printingcolors (ink): The plate is inked all over with a gauze (Marc Doutherd is ready for printing), and then the ink wiped off the surface, leaving only the ink in the etching lines, I do this it with my palm to get a soft surface (Marc Doutherd is now ready for one printing, next picture: plate of Amitabh Bachhan ji-without color , only engraved, some tools and paper.)

Then plate is put through a high-pressure printing-press together with a wettish sheet of special paper - in a limited number of printings, for each print all color preparations above must be repeated. You can see below: my printing press, the plate and one print of ArtWanted-friend Shashvat Doorwar. I make more than one print, in different colors, as you also can see in the example of Dr. Manmohan Singh ji.

Some little helps with paintbrush and coffee (!) finalizes the best of all prints to the gift, I will make.


उनके अन्य चित्रो भी को यहाँ देख सकते है..